फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Water Resources Minister swatantra dev singh gives ultimatum to companies

UP: जलशक्ति मंत्री का कंपनियों को अल्टीमेटम, 30 दिन में विन्ध्य के सभी घरों को दें पानी नहीं तो होगी कार्रवाई

Mon, 09 Feb 2026 07:06 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 09 Feb 2026 07:06 PM IST
सार

बुंदेलखंड के विन्ध्य में जल जीवन मिशन के कार्यों की जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में  जल जीवन मिशन में धीमा काम कर रही कंपनियों को अल्टीमेटम दिया। 

विज्ञापन
Water Resources Minister swatantra dev singh gives ultimatum to companies
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र के सभी घरों तक 30 दिन के भीतर जलापूर्ति का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को विन्ध्य, बुंदेलखंड के जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जलशक्ति मंत्री ने परियोजना में काम कर रही कंपनियों को अल्टीमेटम दिया कि 30 दिन के भीतर काम पूरा न होने पर कंपनियों के खिलाफ एफआईआर और टर्मिनेशन की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विन्ध्य और बुंदेलखंड में धीमी गति से कार्य कर रही बीजीसीसी और एल एंड टी के कामकाज पर जलशक्ति मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ, तो कंपनी के मालिकान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। समीक्षा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र की सभी परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें 4-5 योजनाओं को छोड़कर सभी योजनाओं का कार्य 100 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। अधिकतर गांवों में 100 प्रतिशत जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब तीन फीसदी गांवों में पाइपलाइन डैमेज या अन्य कारणों से नियमित जलापूर्ति प्रभावित हुई है। उसमें तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


 जनप्रतिनिधियों से संवाद कर दें पूरी जानकारी

समीक्षा बैठक में जलशक्ति मंत्री ने सभी जिलों के अधिशासी अभियंता और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो जनप्रतिनिधियों को हर स्थिति से अवगत कराएं। ऐसा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी जलशक्ति मंत्री ने दिए। साथ ही जिले के अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के बीच जाकर समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

100 प्रतिशत जलापूर्ति वाले लगभग 22,000 गांवों में मनाया जाएगा जल उत्सव 

जलशक्ति मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में 100 प्रतिशत घरों में जलापूर्ति की जा रही है। उन सभी गांवों में 8 से 22 मार्च तक जल उत्सव मनाया जाएगा। जलशक्ति मंत्री के निर्देश के बाद राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ने प्रदेश के करीब 22,000 गांवों में जल उत्सव मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 

जलापूर्ति से जुड़ी हर जानकारी देगा जल सारथी ऐप

समीक्षा बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जल सारथी ऐप लॉन्च किया। इस ऐप के माध्यम से जल जीवन मिशन से जुड़े हर गांव के बारे में जानकारी मिल सकेगी। ऐप के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में जलापूर्ति की स्थिति, परियोजना पर हुए खर्च, निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति की पूरी जानकारी मिल सकेगी।  


सड़क रिस्टोरेशन का 97 प्रतिशत काम पूरा 

बैठक में जलशक्ति मंत्री ने पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि किसी भी हाल में मार्च अंत तक सभी जगहों पर क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के दौरान लगभग 9772 किलोमीटर सड़क को काटने की जरूरत पड़ी, जिसके सापेक्ष 9,435 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। कुछ जगहों पर बरसात या जलभराव के कारण सड़कें दोबारा धस गई हैं। उन जगहों पर अभियान चलाकर  सड़कों को ठीक कराया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed