{"_id":"5d4707c48ebc3e6d05747e75","slug":"water-level-of-mithi-river-in-mumbai-cross-the-danger-mark-400-people-were-evacuated","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में मीठी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, आवासीय इलाके से 400 लोगों को निकाला गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में मीठी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, आवासीय इलाके से 400 लोगों को निकाला गया
Sun, 04 Aug 2019 09:58 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 04 Aug 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
मुंबई में जबरदस्त बारिश के कारण मीठी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद वहां के आवासीय इलाके से कम से कम 400 लोगों को निकाल लिया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मुंबई और इसके पड़ोस के इलाके में पिछले दो दिन से जारी लगातार भारी बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि मीठी नदी का जलस्तर रविवार को खतरे के निशान को पार कर गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद क्रांति नगर इलाके में रहने वाले 400 लोगों को वहां से निकाल कर पास के सरकारी स्कूल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच 23 साल के एक युवक रजा महबूब शेख के रविवार को धारावी क्रीक में गिर जाने के कारण उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी और दमकल विभाग उसका पता लगाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन