फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Watch exciting movies: Mountain Film Festival has come to IMF campus, New Delhi

रोमांचक फिल्में देखकर उठाइये वीकेंड का मजा, नई दिल्ली का IMF कैंपस कर रहा है आपका इंतजार

Sun, 11 Feb 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Watch exciting movies: Mountain Film Festival has come to IMF campus, New Delhi

आईएमएफ माउंटेन फिल्म फेस्टिवल का दूसरा संस्करण दिल्ली में शुरू हो चुका है। इस फेस्टिवल में कई रोमांचक फिल्में स्क्रीन पर अपना जलवा दिखा रही हैं। एडवेंचर के शौकीन पर्वतारोहण, बोल्डरिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, माउंटेन बाइकिंग, बर्फ चढ़ाई, स्नोबोर्डिंग, ट्रेकिंग, सफेद वॉटर राफ्टिंग, और कयाकिंग जैसे दिलचस्प सबजेक्ट पर अपने पसंद की फिल्में देख सकते हैं। इसके साथ-साथ इस फेस्ट में पर्यावरण को लेकर भी कई फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। खास तौर से जलवायु परिवर्तन का मुद्दा लोगों को जागरुक करने का यहां बेहतर विकल्प है। 

विज्ञापन


बता दें कि इस फेस्ट में नामचीन फिल्म निर्माताओं की बनाई शॉर्ट डॉक्यूमेंट्रीज देखने को मिलेंगी। आपके दिल को छू लेने वाली यह फिल्में मात्र 5 से 20 मिनट में आपको विषय के खास पहलू पर जागरुक और प्रेरित करने के लिए काफी हैं। अगर आप भी एडवेंचर प्रिय हैं तो यहां आकर इन ढेरों फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। नई दिल्ली का आईएमएफ कैंपस आपका इंतजार कर रहा है, बता दें कि 10 और 11 फरवरी आपके वीकेंड को आईएमएफ कैंपस एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


जाने-माने निर्माताओं की यह फिल्में बेशक छोटी हैं लेकिन इनमें इस्तेमाल हुए दुर्लभ शॉट्स आपको दीवाना बना देंगे। अपने एडवेंचर को जीने वाले इन फिल्मों से यकीनन प्रेरित होंगे। भारतीय प्रकृतिक की गोद में बनी यह फिल्में असाधारण हैं और जो लोग यहां आ रहे हैं वो इन फिल्मों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्किम, हिमाचल, गढ़वाल, कुमाऊं, लद्दाख, गुलमर्ग, जंसकर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, और पश्चिमी घाट जैसे खूबसूरत लोकेशन पर बनी कई फिल्में खासतौर से दर्शकों का मन मोह रहीं हैं। भारतीय प्राकृतिक सौंदर्य को समझना हो या फिर उन्हें 70 एमएम के पर्दे पर देखकर एडवेंचर को करीब से देखना, हर तरह से यह फेस्ट आपको पूरा एंटरटेन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed