{"_id":"614b9f8c8ebc3efabe496788","slug":"warrant-issued-again-to-parambir-singh-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: भ्रष्टाचार के मामले में परमबीर सिंह को फिर जारी हुआ वारंट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: भ्रष्टाचार के मामले में परमबीर सिंह को फिर जारी हुआ वारंट
Thu, 23 Sep 2021 02:57 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:57 AM IST
सार
इसी मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने 30 मार्च को सेवानिवृत्त न्यायाधीश कैलाश उत्तमंचंद चांदीवाल की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Parambir Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से गठित चांदीवाल न्यायिक आयोग ने बुधवार को फिर वारंट जारी कर सिंह को 6 अक्तूबर तक पेश होने के लिए कहा है। वहीं, एक दिन पहले राज्य सरकार ने एक और मामले में एनसीबी को परमबीर सिंह के खिलाफ जांच की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
चांदीवाल आयोग 100 करोड़ रुपए के कथित वसूली का आरोप लगाने के मामले में परमबीर सिंह को कई समन जारी कर चुका है लेकिन वे आयोग के सामने अभी तक पेश नहीं हुए हैं। इसको लेकर उन पर तीन बार 5 हजार, 25 हजार और फिर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
उसके बाद आयोग ने 7 सितंबर को उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। लेकिन वारंट तामील नहीं होने के कारण इसे अब 6 अक्तूबर तक फिर जारी किया गया है। मामले के लोक अभियोजक शिशिर हिरे ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि परमबीर सिंह ने मार्च महीने में राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रुपए की वसूली का आरोप लगाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकरे को इस संबंध में लिखे पत्र में कहा था कि अनिल देशमुख ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली का टार्गेट दिया था।