Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   warming Earth This year saw hottest October in history global temperatures reaching dangerous levels

लगातार गर्म हो रही धरती: इतिहास का सबसे गर्म अक्तूबर था इस साल, वैश्विक तापमान खतरनाक स्तर पर

Sun, 08 Nov 2026 08:02 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला नेटवर्क।
अमर उजाला नेटवर्क। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 08 Nov 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
warming Earth This year saw hottest October in history global temperatures reaching dangerous levels
वैश्विक तापमान खतरनाक स्तर पर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

धरती का तापमान ऐसे स्तर पर पहुंच रहा है, जहां हर महीना जलवायु परिवर्तन की गंभीरता का एक और प्रमाण बनता जा रहा है। पिछला महीना इतिहास का सबसे गर्म अक्तूबर दर्ज किया गया। इस दौरान वैश्विक औसत सतही तापमान औद्योगिक काल से पहले के स्तर की तुलना में 1.75 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

विज्ञापन

अक्तूबर में धरती का औसत सतही तापमान

लगातार तीसरे महीने तापमान 1.5 डिग्री की अहम सीमा से ऊपर बना हुआ है। यूरोपीय संघ की कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस और यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स के आंकड़े वैश्विक तापमान में इस असामान्य बढ़ोतरी की पुष्टि करते हैं। इनके मुताबिक अक्तूबर में धरती का औसत सतही तापमान 15.35 डिग्री सेल्सियस रहा जो 1991-2020 के औसत से 0.90 डिग्री अधिक है। इसने अक्तूबर 2023 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

2026 के दूसरा सबसे गर्म साल बनने के आसार

जनवरी से अक्तूबर तक के तापमान के आधार पर 2026 अब तक का दूसरा सबसे गर्म साल है। वैज्ञानिकों के सांख्यिकीय मॉडल के अनुसार पूरे वर्ष का औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.56 से 1.61 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड को बराबर करने या उससे आगे निकलने की आशंका

वर्ष 2026 के दूसरा सबसे गर्म साल बनने की संभावना 80% आंकी गई है। इसके 2024 के रिकॉर्ड को बराबर करने या उससे आगे निकलने की आशंका लगभग 20% है। चिंता इसलिए भी बढ़ गई है कि 2023 से 2025 के बीच का औसत तापमान भी 1.5 डिग्री से अधिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed