फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   War of words, The content of the film ‘The Kerala Story’ has snowballed into a massive political backlash

The Kerala Story: 'आरोपों' पर मुस्लिम संगठन बनाम दक्षिणपंथी कार्यकर्ता, 1 करोड़ के बदले 10 करोड़ इनाम की पेशकश

Tue, 02 May 2023 11:14 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 02 May 2023 11:14 AM IST
सार

इस फिल्म का सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ), विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और कांग्रेस विरोध कर रहे हैं। कहा जा रहा कि फिल्म में सच्चाई नहीं है, बल्कि यह गलत विचारधारा को बढ़ावा देने का काम है। 

विज्ञापन
War of words, The content of the film ‘The Kerala Story’ has snowballed into a massive political backlash
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिनेमा हॉलों में इसी शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म को लेकर केरल में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। खासकर सत्तासीन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट-कांग्रेस और भाजपा के बीच इस फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

विज्ञापन

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हजारों युवा महिलाओं को इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने तथा सीरिया और अफगानिस्तान जैसे देशों में जाने के लिए भड़काया गया था। 

विज्ञापन

एक दूसरे पर हो रहे हमलावर

इस फिल्म का सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ), विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और कांग्रेस विरोध कर रहे हैं। जहां एक तरफ कहा जा रहा कि फिल्म में सच्चाई नहीं है, बल्कि यह गलत विचारधारा को बढ़ावा देने का काम है। साथ ही फिल्म में लगाए गए आरोपों को सिद्ध करने पर एक करोड़ देने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ 'द केरल स्टोरी' के समर्थन में उतरे लोगों ने पलटवार करते हुए कहा कि हम 10 करोड़ देंगे। आप सिद्ध करिए यह वास्तविकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक के दस करोड़ देने की बात 

दरअसल, मुस्लिम यूथ लीग की केरल राज्य समिति ने फिल्म में लगाए गए आरोपों को साबित करने वाले व्यक्ति के लिए एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म में दिखाए गए वाक्या को कोई सिद्ध कर देता है तो उसे एक करोड़ दिए जाएंगे। इस पर पलटवार करते हुए एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और हिंदू सेवा केंद्र के संस्थापक प्रतीश विश्वनाथ ने 10 करोड़ रुपये देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कोई साबित कर दे कि केरल से कोई भी आईएस में शामिल होने के लिए सीरिया नहीं गया था, तो उसे 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

इन नेताओं ने की आलोचना

बता दें, माकपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों ने फिल्म के निर्माताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वे 'लव जिहाद' का हौवा खड़ा कर राज्य को धार्मिक उग्रवाद के केंद्र के रूप में पेश करने के संघ परिवार के प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने संघ परिवार पर सांप्रदायिकता के जहरीले बीज बोने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संघ परिवार राज्य में धार्मिक सद्भाव को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है।

फिल्म पर रोक लगाने नहीं मांग

भारतीय जनता पार्टी ने फिल्म का बचाव किया है। इस पर शशि थरूर ने ट्वीट कर केरलवासियों से अपनी सच्चाई के लिए सामने आगे आने को कहा है। उन्होंने कहा कि मैं फिल्म पर रोक लगाने की मांग नहीं कर रहा हूं। मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सिर्फ इसलिए मूल्यवान नहीं रह जाती क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। लेकिन केरलवासियों को यह कहने का पूरा अधिकार है कि यह हमारी वास्तविकता की गलत व्याख्या है।

फिल्म पर प्रतिबंध लगाना व्यर्थ
जब फिल्म एक्जीबिटर्स यूनाइटेड ऑर्गनाइजेशन ऑफ केरला (FEUOK) के एक पदाधिकारी और कोच्चि में एक थिएटर कॉम्प्लेक्स के मालिक सुरेश शेनॉय से जब मीडिया में कहा गया कि ऐसी फिल्म एक बुरी मिसाल कायम करती हैं और सेंसरशिप के बराबर है। इस पर सुरेश शेनॉय ने कहा कि किसी फिल्म पर प्रतिबंध लगाना व्यर्थ है क्योंकि दर्शक इसे OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

यह है फिल्म की कहानी

फिल्म 'द केरल स्टोरी' को देख आपकी रूह कांप जाएगी। इस फिल्म में केरल में धर्मांतरण कराकर आतंकवाद की आग में झोंकी गई लड़कियों की कहानी को मार्मिक तरीके से पेश किया गया है। ट्रेलर में केरल के हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन के फातिमा बनने का दर्दनाक सफर दिखाया गया है और इसके जरिए राज्य के आईएसआईएस कनेक्शन का पर्दाफाश करने की एक शानदार कोशिश की गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed