फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Waqf Amendment Bill: Imran Masood says- This is an anti-Constitutional Bill, Anurag Thakur says- This is UMEED

Waqf Bill: वक्फ बिल पर संग्राम; इमरान मसूद बोले- ये संविधान विरोधी, अनुराग ठाकुर ने विधेयक को बताया एक उम्मीद

Wed, 02 Apr 2025 07:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 02 Apr 2025 07:45 PM IST
सार

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे संविधान विरोधी बताया है। वहीं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने इस विधेयक को एक उम्मीद कहा है।

विज्ञापन
Waqf Amendment Bill: Imran Masood says- This is an anti-Constitutional Bill, Anurag Thakur says- This is UMEED
अनुराग ठाकुर / इमरान मसूद - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान एनडीए और विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के गुटों के सदस्यों के बीच जोरदार बहस देखने को मिली है। कांग्रेस और तमाम विपक्षी दलों के आरोपों पर भाजपा और एनडीए दलों की तरफ से जवाब दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Amit Shah on Waqf Bill: '...क्या धमकाना चाहते हो भाई?': विपक्ष पर जमकर बरसे अमित शाह, पढ़ें उनके सात बड़े बयान
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने विधेयक को बताया संविधान विरोधी
इस दौरान कांग्रेस सांसद और इमरान मसूद ने कहा, 'डब्ल्यूएएमएसआई पोर्टल का बार-बार जिक्र हो रहा था...10 साल बहुत लंबा समय होता है। आप 10 साल में सभी संपत्तियों का पंजीकरण नहीं कर सके...आप 10 साल में यह काम नहीं कर सके लेकिन अब आप कहते हैं कि संपत्तियों का पंजीकरण 6 महीने के भीतर करना होगा और अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो वे संपत्तियां अब वक्फ की नहीं रहेंगी। पंजीकरण कौन करेगा? आपके अधिकारी। जब यह 10 साल में नहीं किया जा सका तो 6 महीने में कैसे किया जाएगा? यह एक संविधान विरोधी विधेयक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह विधेयक नहीं बल्कि एक उम्मीद है- अनुराग ठाकुर
वहीं भाजपा की तरप से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा - 'यह विधेयक नहीं बल्कि उम्मीद (एकीकृत वक्फ प्रबंधन सशक्तिकरण, दक्षता और विकास) है। इस उम्मीद में सशक्तिकरण, दक्षता और विकास है। इसे देखते हुए देश की जनता इसका समर्थन कर रही है। कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया, चर्च ऑफ भारत, केरल काउंसिल ऑफ चर्चेज और केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल, ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जैसे कई संगठनों ने इसका समर्थन किया है। मैं इसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं।

 
यह भी पढ़ें - Waqf Bill: वक्फ बिल पर फैले सभी भ्रम को गृह मंत्री अमित शाह ने किया दूर, विपक्ष के आरोपों पर किया करारा पलटवार

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा- वक्फ में संशोधन का समय आ गया है क्योंकि यह अत्याचार और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। इसे खत्म करने और इसमें संशोधन करने का समय आ गया है। भारत को वक्फ के डर से मुक्ति चाहिए क्योंकि कांग्रेस के शासन में बने वक्फ कानून का मतलब था 'खाता न बही, जो वक्फ कहे वही सही'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed