{"_id":"6015cbcc8ebc3e31f40148a3","slug":"vs-achuthanandan-resigns-as-chairman-of-kerala-administrative-reforms-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीएस अच्युतानंदन ने केरल प्रशासनिक सुधार आयोग के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीएस अच्युतानंदन ने केरल प्रशासनिक सुधार आयोग के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा
Sun, 31 Jan 2021 02:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
वीएस अच्युतानंदन
- फोटो : pti
वीएस अच्युतानंदन ने केरल प्रशासनिक सुधार आयोग के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से यह कदम उठाया है। 97 वर्षीय वरिष्ठ माकपा नेता पिछले कुछ समय से स्वस्थ नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को सौंपा। वह पिछले साढ़े साल से आयोग के चेयरमैन थे और अब तक 11 अध्ययन रिपोर्ट दे चुके हैं। अपने फेसबुक पोस्ट में अच्युतानंदन ने लिखा कि प्रदेश के हर कोने की यात्रा की और रिपोर्ट तैयार करने के लिए सामग्री जुटाने को लोगों से लंबी चर्चा परिचर्चा की।
विज्ञापन
दो और रिपोर्ट लगभग तैयार हैं और इनके पूरा होते ही सरकार को सौंप दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका त्यागपत्र 31 जनवरी से प्रभावी होगा।