फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Voting will take place on 70 seats in Delhi tomorrow; see which big leader will cast his vote where?

Delhi Election: दिल्ली में कल 70 सीटों पर होगा मतदान; देखिए, कौन बड़ा नेता कहां डालेगा वोट?

Tue, 04 Feb 2025 08:27 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 04 Feb 2025 08:27 PM IST
सार

Delhi Election: दिल्ली में बुधवार को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चुनावी पर्व में नेता भी हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। कई सीटों पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Voting will take place on 70 seats in Delhi tomorrow; see which big leader will cast his vote where?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसमें भागीदारी के लिए जनता से अपील की गई है। लेकिन इस चुनावी पर्व में नेता भी हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस के बड़े नेता भी अपना वोट डालकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाएंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मयूर विहार के डीडीए स्टाफ क्लब के बूथ पर अपना वोट डालेंगे। हरदीप सिंह पुरी मोती बाग में वोट डालेंगे। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा श्यामलाल कॉलेज के पास बने बूथ पर अपना वोट डालेंगे। मनजिंदर सिंह सिरसा पंजाबी बाग में, अरविंदर सिंह लवली ईस्ट आजाद नगर में, मनोज तिवारी यमुना विहार में अपना वोट डालेंगे। बांसुरी स्वराज जनपथ में, रमेश बिधूड़ी तुगलकाबाद में, प्रवेश वर्मा निर्माण भवन पर अपना वोट डालेंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव समयपुर बादली में अपना वोट डालेंगे। कांग्रेस नेता अजय माकन राजौरी गार्डन में और नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे रहे संदीप दीक्षित निजामुद्दीन ईस्ट के डीएवी स्कूल पर अपना वोट डालेंगे। अलका लांबा टैगोर गार्डेन में और पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार दल्लूपुरा के टिंबर मार्केट के पास बने बूथ पर अपना वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed