फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Voting in Himachal Pradesh, know how much voting took place, what happened in BJP and Congress areas?

Himachal Pradesh: हिमाचल में मतदान खत्म, जानें कहां कितनी वोटिंग हुई, BJP और कांग्रेस के गढ़ में क्या हुआ?

Sat, 12 Nov 2022 05:53 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 12 Nov 2022 05:53 PM IST
सार

2017 विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो हिमाचल प्रदेश में कुल 74.2% तक लोगों ने वोट डाला था। इसके पहले 2007 में 71.6% और 2012 में 72.7% प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 
 

विज्ञापन
Voting in Himachal Pradesh, know how much voting took place, what happened in BJP and Congress areas?
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक 65.95 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अभी अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं। सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके लिए प्रदेश भर में 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए थे।  
विज्ञापन

 

किस जिले में कितना मतदान हुआ? 
चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक सिरमौर में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। यहां 72.35 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। इसके बाद सोलन में 68.48% बिलासपुर में 65.72%, चम्बा में 63.09%, हमीरपुर में 64.74%, कांगड़ा में 63.95%, किन्नौर में 62.00% कुल्लू में 64.59%, लाहौल स्पीती में 67.50%, मंडी में 66.75%, शिमला में 65.66%, सोलन में 68.48% और उना जिले में 67.67% लोगों ने वोट डाला। 

2017 में बिलासपुर में 76.54%, चम्बा में 74.10%, हमीरपुर में 70.64%, कांगड़ा में 72.97%, किन्नौर में 75.51%, कुल्लू में 78.88%, लाहौल स्पीती में 73.17%, मंडी में 76.35%, शिमला में 73.43%, सिरमौर में 81.51%, सोलन में 78.10%, ऊना में 76.82% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में दून सीट पर हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग
पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2017 में सबसे ज्यादा मतदान सोलन जिले की दून विधानसभा सीट पर 89.3% पर वोटिंग हुई थी। इसके अलावा सबसे कम मतदान शिमला विधानसभा सीट पर हुआ था। यहां केवल 64.3% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 
 
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस के गढ़ में क्या हुआ? 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी जिले की सिराज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां शाम पांच बजे तक 74 फीसदी लोगों ने वोट डाला। जिले की मंडी सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां अब तक 72.90 फीसदी वोटिंग हुई। 

वहीं, शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यहां शाम पांच बजे तक 66.35 फीसदी लोगों ने वोट डाला। वहीं, मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री हरोली से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पांच बजे तक 69.90 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। इसके अलावा सुखविंदर सिंह हमीरपुर जिले की नादौन सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। यहां 65.55 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed