फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Voting in elections to BMC and 9 other civic bodies, in multiple cities of Maharashtra

BMC चुनाव: 52.17 फीसद मतदान, सचिन ने भी डाला वोट

Tue, 21 Feb 2017 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 21 Feb 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
Voting in elections to BMC and 9 other civic bodies, in multiple cities of Maharashtra
अंजलि के साथ सचिन - फोटो : ANI
मुंबई की राजनीति का किंग कौन होगा? इसके लिए बीएमसी की 227 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। महाराष्ट्र में बीएमसी और नौ अन्य नगर पालिकाओं के लिए सुबह साढ़े सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। बता दें कि महाराष्ट्र के बाकी 9 नगर निगम और 11 जिला परिषदों के लिए वोटिंग हो रही है। 
विज्ञापन


दो बजे तक 31 फीसद मतदाताओं ने बीएमसी चुनावों के लिए वोट किया। इससे पहले बड़े राजनेताओं, बॉलीवुड एक्टर्स और अन्य सेलिब्रिटीज ने भी चुनावों के लिए वोट किया। बीएमसी चुनाव महाराष्ट्र के सीएम फड़नवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की प्रतिष्ठा की वजह बन चुका है।
विज्ञापन


दोनों ही एक-दूसरे पर चुनावों को लेकर हमलावर हो चुके हैं। फड़नवीस ने कहा कि अगर बीएमसी चुनावों में बीजेपी की हार होती है तो उसकी जिम्मेदारी मेरी है और अगर हम जीतते हैं तो इसका क्रेडिट पार्टी को जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीएमसी की 227 सीटों के लिए 2275 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुबह साढ़े सात बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। 23 फरवरी को इन चुनावों के नतीजे आएंगे। 

पढ़ें LIVE अपडेट्स - 
बीएमसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शाम 5.30 बजे तक 52.17 फीसदी वोटिंग।
-बीएमसी चुनाव के लिए 3.30 बजे तक 41.32 फीसदी वोटिंग ।

- शिवसेना के संजय राउत ने मुंबई के भंडूप ईस्ट में डाला वोट।


- सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि के साथ मुंबई में डाला वोट। 


- फिल्म अभिनेता वरुण धवन भी मुंबई में वोट डालने पहुंचे। हालांकि वोटर लिस्ट में नाम न होने के चलते उन्हें निराश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि 'मैंने पिछले साल वोट दिया था और लिस्ट में नाम न देखकर बहुत निराश हूं। चुनाव आयोग से मिलकर पता करूंगा कि मेरा नाम कहां है।' 


- बीजेपी नेता शाइना एनसी ने डाला वोट। शाइना का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, लेकिन चुनाव आयोग से मिलकर उन्होने प्रक्रिया पूरी की और बीजेपी नेता को वोट करने का मौका मिल गया। 


- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुंबई की बांद्रा सीट पर वोट देने पहुंचे। 

- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने नागपुर में वोट डाला। फड़नवीस ने लोगों से वोट डालकर बदलाव लाने की अपील की। 

शिवसेना के मनोहर जोशी ने शिवाजी पार्क पोलिंग बूथ पर वोट डाला। 


मुंबई के बांद्रा में फिल्म अभिनेत्री रेखा ने किया मतदान।


मुंबई के शिवाजी पार्क मतदान केंद्र पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मतदान किया। 


- फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर जोया अख्तर ने बांद्रा में अपना वोट डाला।

- बीजेपी नेता शाइना एनसी नपानसी रोड स्थित बूथ वोट डालने के लिए साइकिल से पहुंची, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम न होने के चलते नहीं डाल वोट पाईं।  


- बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने नागपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के लिए वोट डाला। उन्होंने टाउनहॉल स्थित बूथ पर मतदान किया। 

- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे नगर निगम चुनाव में सोलापुर में मतदान किया। 

- फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी बीएमसी चुनाव के लिए वोट किया है। उन्होंने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।
 

- मुंबई के पेड्डर रोड स्थित बूथ पर वोटिंग के बाद स्याही लगी उंगलियां दिखाते वरिष्ठ नागरिक 

- वोटिंग से पहले वाली रात पुलिस ने बड़ी मात्रा में दो कारों में भरी शराब बरामद किया है। 


- एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन दीपक पारेख ने बीएमसी चुनाव में वोटिंग की है। पारेख ने कहा कि 'इन चुनावों से नोटबंदी का कोई लेना-देना नहीं है। हम आगे बढ़ना होगा।'

- मुंबई के म्युनिसिपल कमिश्नर अजय मेहता ने भी पेड्डर रोड स्थित बूथ नंबर 214 पर वोट डाला। 

- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार ने मुंबई पश्चिम के महालक्ष्मी में बूथ नंबर 214 पर वोट डाला। 


- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मंगलवार की सुबह अपना वोट डाला है। भागवत ने नागपुर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव मके लिए भारत महिला विद्यालय बूथ पर वोटिंग की। 

- टीना अंबानी ने भी कोलाबा में अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद अंबानी ने कहा कि 'मैंने मुंबई में बेहतर कामों के लिए वोट डाला है।'
बीजेपी-शिवसेना में आमने-सामने की टक्कर 
महाराष्ट्र में साझे में सरकार चला रही बीजेपी और शिवसेना बीएमसी चुनाव में आमने सामने लड़ रही है। इन चुनावों में उद्धव ठाकरे के साथ देवेंद्र फड़नवीस की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वहीं कांग्रेस के लिए यह चुनाव अपनी प्रतिष्ठा बचाने का चुनाव है। शिवसेना अगर बीएमसी के चुनाव में मात खाती है, तो महाराष्ट्र की राजनीति में यह उसके लिए सबसे बड़ी हार होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed