फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Voter Adhikar Yatra CM Stalin Rahul Rajiv Gandhi BJP-TVK took dig also edited video

Voter Adhikar Yatra: राहुल को राजीव गांधी बोल गए स्टालिन, BJP-TVK ने जमकर कसा तंज; एडिट वीडियो पर भी ली चुटकी

Thu, 28 Aug 2025 07:21 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 28 Aug 2025 07:21 PM IST
सार

बिहार की 'वोटर अधिकार' रैली में एम.के. स्टालिन ने राहुल गांधी की जगह राजीव गांधी का नाम ले लिया। द्रमुक ने इसे एडिट कर सुधारने की कोशिश की, लेकिन एडिटिंग असंगत रही और वीडियो का भी मजाक बन गया। भाजपा और विजय की पार्टी TVK ने स्टालिन पर तंज कसा। भाजपा ने इसे विपक्ष की 'राजवंश राजनीति' और राजनीतिक नौटंकी बताया।

विज्ञापन
Voter Adhikar Yatra CM Stalin Rahul Rajiv Gandhi BJP-TVK took dig also edited video
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में आयोजित कांग्रेस नेतृत्व वाले 'वोटर अधिकार' रैली के मंच से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की जुबान फिसल गई। उन्होंने राहुल गांधी की जगह उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम ले लिया। इतना ही नहीं, इस गलती को सुधारने के लिए द्रमुक (DMK) ने वीडियो एडिट कर 'राहुल गांधी' शब्द चिपका दिया, लेकिन पैचिंग इतनी असंगत रही कि और ज्यादा मजाक बन गया। भाजपा और अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने इस पर चुटकी ली और सोशल मीडिया पर इसे जमकर शेयर किया
विज्ञापन


बिहार में हो रही 'वोटर अधिकार' रैली का आयोजन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने मिलकर किया था। मंच पर पहुंचे स्टालिन ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी को आयोजक के रूप में संबोधित करना चाहा, लेकिन गलती से 'राजीव गांधी' कह गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। भाजपा नेताओं ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी नेता अपने ही साथियों को सही से नहीं पहचान पा रहे हैं।
विज्ञापन


डीएमके की एडिटिंंग बनी मजाक का कारण
स्टालिन की गलती को ठीक करने के लिए द्रमुक की टीम ने वीडियो एडिट कर 'राजीव गांधी' की जगह 'राहुल गांधी' का शब्द जोड़ दिया। लेकिन यह पैच तकनीकी रूप से सही नहीं बैठा और दर्शकों को साफ समझ आ गया कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। खास बात यह है कि यह एडिटेड वीडियो अभी भी स्टालिन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मौजूद है। इस मामले पर द्रमुक की ओर से कोई आधिकारिक सफाई नहीं दी गई और इसे 'तुच्छ राजनीति' करार देकर टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और टीवीके का हमला
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने इस घटना को लेकर स्टालिन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कागज से पढ़ते हुए भी नाम गलत बोलना एक बात है, लेकिन उसे एडिट कर छिपाने की कोशिश करना और भी ज्यादा शर्मनाक है। वहीं, विजय की पार्टी टीवीके ने भी स्टालिन पर तंज कसते हुए उन्हें 'अंकल' कहकर मजाक उड़ाया और इस घटना को उनकी राजनीतिक गंभीरता पर सवाल खड़े करने वाला बताया।


स्टालिन की इस गलती के बहाने भाजपा ने विपक्ष के 'वोटर अधिकार' अभियान पर भी पलटवार किया। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी, स्टालिन और तेजस्वी यादव की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें 'विरासत के राजवंश' बताया। साथ ही द्रमुक पर आरोप लगाया कि पार्टी ने पहले भी बिहारी समाज पर अपमानजनक टिप्पणियां की हैं और अब यह रैली सिर्फ एक राजनीतिक दिखावा है। इस पूरी घटना ने चुनावी मौसम में विपक्षी दलों को घेरे में लेने के लिए भाजपा को नया हथियार दे दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed