{"_id":"5f4febb68ebc3e54e7048f38","slug":"vk-yadav-appointed-as-railway-board-chairman-and-ceo","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के इतिहास में पहली बार सीईओ का पद सृजित, वी के यादव को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे के इतिहास में पहली बार सीईओ का पद सृजित, वी के यादव को मिली जिम्मेदारी
Thu, 03 Sep 2020 12:30 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
वीके यादव
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव को बोर्ड का सीईओ भी बनाया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने इस नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। रेलवे के इतिहास में यह पहला मौका है जब सीईओ का पद सृजित किया गया है। यादव चेयरमैन एवं सीईओ दोनो का पद संभालेंगे।
विज्ञापन
यादव को जहां रेलवे बोर्ड का चेयरमैन और सीईओ बनाया गया है वहीं प्रदीप कुमार (इन्फ्रास्ट्रक्चर), पीसी शर्मा (ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक), पीएस मिश्रा को ऑपरेशंस एंड बिजनस डेवलपमेंट और मंजुला रंगराजन (फाइनेंस) को मेंबर बनाया गया है।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के अनुसार इसके तहत रेलवे बोर्ड में तीन पदों सदस्य (स्टाफ), सदस्य (इंजीनियरंग और सदस्य), (सामग्री प्रबंधन) को समाप्त कर दिया गया है। सदस्य पद (रोलिंग स्टॉक) का उपयोग शीर्ष स्तर पर महानिदेशक (मनव संसाधन) पद सृजित करने में किया गया।
विज्ञापन