{"_id":"5efaa270a353255316038153","slug":"visakhapatnam-gas-leakage-at-sainor-life-sciences-killed-many-people-other-are-admitted-in-hospital-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश में एक निजी कंपनी में गैस रिसने से दो की मौत, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश में एक निजी कंपनी में गैस रिसने से दो की मौत, चार की हालत गंभीर
Tue, 30 Jun 2020 08:18 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 30 Jun 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
गैस लीक होने की वजह से चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं
- फोटो : ANI
विशाखापत्तनम की परवडा फार्मा सिटी में सोमवार रात सैनोर लाइफ साइंस में गैस लीक होने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर है। अधिकारियों के अनुसार चारों का गजुवाका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान नरेंद्र और गौरी शंकर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि जिस समय घटना घटित हुई उस वक्त नरेंद्र शिफ्ट इंचार्ज था। घटना के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर मौजूद थे। अन्य अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। परवडा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर उदय कुमार ने कहा, 'दो लोगों की मौत हुई है और चार अस्पताल में भर्ती हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है। मरने वाले दोनों व्यक्ति श्रमिक थे और रिसाव स्थल पर मौजूद थे। कहीं और गैस नहीं फैली है।'
विज्ञापन
Chief Minister YS Jagan Mohan Reddy has enquired about the accident at Sainar Life Sciences Pharma company at Parawada, Visakhapatnam. Accident occurred due to leakage at 11.30 PM last night. Factory was shut down immediately as a precautionary measure: Andhra Pradesh CM's Office https://t.co/ogbuc3QfoY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 30, 2020
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम के परवडा में सैनोर लाइफ साइंसेज फार्मा कंपनी में हुई दुर्घटना के बारे में जानकारी ली है। कल रात 11.30 बजे रिसाव के कारण दुर्घटना हुई। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री को तत्काल बंद कर दिया गया है।
विशाखापत्तनम के जिलाधिकारी विनय चंद और एसपी आरके मीना बाकी के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। शनिवार को कुर्नूल में एक पूर्व सासंद की कैमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव हुआ था। इससे पहले गोपालापाटनम एरिया में एलजी पोलिमर्स में गैस लीक का मामला सामने आया था।