विशाखापत्तनम गैस रिसाव मामला: एलजी पॉलीमर के सीईओ, दो निदेशक समेत 12 लोग गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाखापत्तनम में स्टायरिन गैस रिसाव की घटना के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात एलजी पॉलीमर के सीईओ और दो निदेशकों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । बता दें कि एलजी पॉलीमर के संयंत्र में सात मई को गैस रिसाव की घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी थी और 585 लोग बीमार हो गए थे।
सुरक्षा के मानकों की अनदेखी
इस रिपोर्ट में एलजी पॉलीमर की तरफ से कई लापरवाही और सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की बात कही गई है। गोपालपत्तनम पुलिस ने सात मई को एलजी पॉलीमर के खिलाफ आईपीसी की धारा 278 (स्वास्थ्य को नुकसान पुहंचाने वाला माहौल बनाना) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था और ठीक इसके दो महीने बाद मामले में गिरफ्तारी हुई है।
जांच कमेटी के अनुसार विभिन्न सरकारी विभागों खासकर फैक्टरी निदेशालय की तरफ से भारी चूक हुई। कमेटी ने कमजोर सुरक्षा मानकों और आपात प्रक्रिया में उपकरणों के काम नहीं करने को भी हादसे का कारण माना है।
फैक्टरी कानून के प्रावधानों का हुआ उल्लंघन
कमेटी ने 319 पन्ने की मुख्य रिपोर्ट में कहा है कि फैक्टरी निदेशालय यह सुनिश्चित करने में नाकाम रहा कि एलजी पॉलीमर सभी मानकों और फैक्टरी कानून तथा अन्य कानून के प्रावधानों का पालन करे।
पर्यावरण और वन विभाग ने भी फैक्टरी निदेशालय को ही ठहराया जिम्मेदार
विशेष मुख्य सचिव (पर्यावरण और वन) नीरभ कुमार प्रसाद के नेतृत्व में जांच कमेटी ने इस गंभीर लापरवाही को लेकर फैक्टरी निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की सिफारिश की है। जांच कमेटी ने पाया है इस मामले में आंध्रप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से भी गंभीर चूक हुई।