{"_id":"597dacb64f1c1b0c4f8b4880","slug":"violent-clash-between-gjm-supporters-police-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूटान सीमा पर जीजेएम समर्थकों व पुलिस में भिड़ंत, पुलिस पर पथराव, पेट्रोल बम फेंके गए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भूटान सीमा पर जीजेएम समर्थकों व पुलिस में भिड़ंत, पुलिस पर पथराव, पेट्रोल बम फेंके गए
ब्यूरो/अमर उजाला,दार्जिलिंग
Updated Sun, 30 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर जिले में भूटान की सीमा से सटे जयगांव में रविवार को अलग राज्य के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) समर्थक पुलिस वालों से भिड़ गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव किया और पेट्रोल बम फेंके।
विज्ञापन
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। सूत्रों ने बताया कि गोरखालैंड के समर्थन में आयोजित वैश्विक रैली के दौरान वहां मोर्चा समर्थकों ने रैली निकाली थी।
विज्ञापन
झड़प में कई मोर्चा समर्थक व पुलिस के जवान घायल हो हुए है। हिंसा के बाद जयगांव में भारी तादाद में सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है। इन सबके बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को एक बैठक के सिलसिले में सिलीगुड़ी जाने वाली हैं।
विज्ञापन
उधर, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के समर्थक विनय तामंग ने कहा कि पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकाल रहे समर्थकों को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि गोरखा समर्थक अब प्रशासन के इन हथकंडों से नहीं डरेंगे। इस मुद्दे पर पूरी दुनिया के गोरखा लोग मोर्चा के साथ हैं।
तामंग ने केंद्र सरकार पर मूक दर्शक बने रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसने 10 दिनों के भीतर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो गोरखा मोर्चा अपने आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि अब मैदानी इलाकों में भी आंदोलन शुरू होगा।