फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vinay Dubey accused of inciting migrant laborers in Bandra Police custody till 28 April

बांद्रा में प्रवासी मजदूरों को उकसाने  के आरोपी विनय दुबे के खाते में जमा हुए लाखों रुपये

Fri, 24 Apr 2020 10:17 PM IST
Rohit Ojha अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 24 Apr 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Vinay Dubey accused of inciting migrant laborers in Bandra Police custody till 28 April
बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए प्रवासी मजदूर - फोटो : PTI
बांद्रा इलाके में प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन तोड़कर गांव जाने के लिए उकसाने के आरोपी विनय दुबे को स्थानीय अदालत ने 28 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस बीच पुलिस को दुबे के खाते में लाखों रुपये जमा होने की जानकारी मिली है, जिसकी छानबीन की जा रही है। दुबे को सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने के मामले में 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने हिरासत आवेदन में दावा किया था कि अभी मामले की जांच जारी है। अब दुबे के बैंक खाते से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पिछले साल दुबे के बैंक खाते में लाखों रुपये जमा होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


 पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर लाखों रुपये उसके खाते में कहां से आए। दुबे के संबंध में पुलिस की ओर से पेश किए गए हिरासत आवेदन पर गौर करने के बाद अदालत ने उसे 28 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते 14 अप्रैल को बांद्रा में लॉकडाउन तोड़कर हजारों मजदूर इकट्ठा हो गए थे। इस मामले में दूसरे दिन विनय दुबे को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed