फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   villagers attacked police in Etah

एटा में बवाल, अवागढ़ थाना फूंकने की कोशिश

Sat, 26 Mar 2016 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा Updated Sat, 26 Mar 2016 03:06 AM IST
सार

  • पुलिस से मारपीट, फायरिंग कर पुलिस ने संभाली स्थिति, पांच घायल
  • चोरी के आरोप में पकड़े लोगों को खुद सजा देने पर अमादा थी भीड़

विज्ञापन
villagers attacked police in Etah
ग्रामीण अाैर पु‌लिसवाली में झड़प - फोटो : demo

विस्तार

एटा में चोरी के आरोपियों को थाने लेकर जा रही पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। पुलिस कर्मियों ने फायरिंग कर खुद को बचाया और आरोपियों को किसी तरह से थाने ले गई।

विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने थाने पर भी हमला बोल दिया और थाने में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को दौड़ाया। घटना में तीन लोग पुलिस की गोली लगने और एक युवती व एक महिला के पुलिस की लाठियों से घायल होने की बात सामने आ रही है। कुछ पुलिसकर्मी भी ग्रामीणों की मारपीट में घायल हुए है। पुलिस ने देर रात थाने पर बवाल करने वालों की तलाश में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि थाना अवागढ़ के गांव नगला बख्शी में पिछले 15 दिनों से सिंचाई के उपयोग में आने वाले इंजनों की चोरी की घटनाएं हो रही थी। अबतक 12 इंजन इस गांव से चोरी हो चुके हैं। ग्रामीण खुद चोरों की तलाश में लगे थे। ग्रामीणों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे मैक्स में सवार पांच-छह चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी नगला बीच और बरई के ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण चोरों को खुद सजा देने की बात कह रहे थे और पुलिस से चोरों को छीनने का प्रयास किया। उपनिरीक्षक विजय पाल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। मारपीट करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने फायरिंग कर खुद को बचाया और चोरों को लेकर थाने पहुंची।


कुछ देर बाद थाने पर भी 200-250 ग्रामीण पहुंच गए। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। थाने में आग लगाने की कोशिश की गई। पुलिस ने लाठी चार्ज और फायरिंग कर भीड़ को दौड़ाया। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से फायरिंग की गई। घटना में राजेश, बहादुर और उमेश निवासी नगला बीच गोली लगने व बरई निवासी शीला और निर्मला पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हुई है। इनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed