फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vikas Dubey stayed two days in Noida and one day in Kota Rajasthan before going to Ujjain Madhya Pradesh

एनकाउंटर से एक दिन पहले फ्रेश मूड में था विकास दुबे, दो दिन नोएडा में ली थी पनाह

Fri, 10 Jul 2020 11:19 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 10 Jul 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey stayed two days in Noida and one day in Kota Rajasthan before going to Ujjain Madhya Pradesh
vikas dubey encounter

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात बदमाश विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। विकास को यूपी एसटीएफ कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में विकास की मौत हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


दो दिन नोएडा में रुका था विकास
गिरफ्तारी से पहले विकास दुबे दो दिन नोएडा और एक दिन राजस्थान के कोटा में रुका था। विकास दुबे से पूछताछ के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों में से एक ने कहा कि वह 5 और 6 जुलाई को नोएडा में था और फिर 8 तारीख को कोटा चला गया। वह रातभर वहां रहा और फिर उज्जैन पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साधारण कपड़ों में था विकास दुबे
उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए पहुंचा विकास एकदम साधारण कपड़ों में था। उसने लोअर और टी-शर्ट पहन रखी थी। उसके पैरों में लिबर्टी की काली चप्पल थी। वह लंगड़ाकर चल रहा था। ऐसा लग रहा था, जैसे उसके पैरों में चोट लगी हो। महाकाल मंदिर में दर्शन से पहले भी विकास दुबे किसी तरह के तनाव में नहीं था। 


फ्रेश मूड में था गैंगस्टर
जूता स्टैंड पर ड्यूटी दे रहे गोपाल सिंह कुशवाहा के मुताबिक, वह फ्रेश मूड में ही दर्शन करने आया था। ऐसा लग रहा था, जैसे वह यहां के माहौल से पूरी तरह परिचित है। उसके चेहरे पर किसी लंबे सफर की थकान भी नजर नहीं आ रही थी। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह फरीदाबाद से उज्जैन आया है। ऐसा लग रहा था, जैसे उसने उज्जैन में ही आराम किया हो।

मीडियाकर्मी दिनभर तलाशते रहे आखिर कहां गया गैंगस्टर 
विकास दुबे की हिरासत को पुलिस ने गोपनीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उसे महाकाल मंदिर चौकी से सुबह 9:30 बजे लेकर पुलिसकर्मी रवाना हुए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसे पीटीएस में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed