Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे का मौत से पहले का वीडियो आया सामने, टोल प्लाजा पर कुछ ऐसे दिखा कुख्यात बदमाश
उत्तर प्रदेश के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात बदमाश विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। उसे कल मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की।
विकास दुबे का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विकास को टोल प्लाजा पर देखा गया था। यूपी एसटीएफ की टीम जिस कार में विकास दुबे को मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश ला रही थी उसे आखिरी बार कानपुर से पहले बड़ा टोल प्लाजा से गुजरते हुए देखा गया था।
Convoy of UP STF bringing back #VikasDubey from Madhya Pradesh crossed Bara Toll Plaza to enter Kanpur, early morning today.
Vikas Dubey was later killed in police encounter when he tried to flee by snatching pistol of the policemen after a car in the police convoy overturned. pic.twitter.com/5UKCsd3trm — ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
वीडियो में देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा पर बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात थी। उज्जैन से एसटीएफ टीम के पीछे चल रही मीडिया की गाड़ियों को घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर पहले पुलिस ने रोक दिया था। टोल से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। किसी भी तरह के परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार थी। टोल प्लाजा पर जहां से एसटीएफ का काफिला गुजरा उस लाइन को पुलिस ने पहले ही खाली करा रखा था। एसटीएफ की टीम विकास को लेकर इसी लाइन से तेजी के साथ गुजरी थी।
#WATCH Media persons, who were following the convoy bringing back gangster Vikas Dubey, were stopped by police in Sachendi area of Kanpur before the encounter around 6.30 am in which the criminal was killed. (Earlier visuals) pic.twitter.com/K1B56NGV5p
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020