फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijaya malya says i'm a football between UPA vs NDA

मीडिया पिच पर NDA-UPA के बीच फुटबॉल बन गयाः माल्या

Fri, 03 Feb 2017 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
Vijaya malya says i'm a football between UPA vs NDA
- फोटो : getty images

बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपया डकारने के आरोपों से घिरे शराब व्यवसायी विजय माल्या ने अब राजनीतिक लहजे में राजनीतिक दलों पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सुबह किए गए ट्वीट में माल्या ने पूर्व की यूपीए और मौजूदा एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह दोनों के बीच फुटबाल बनकर रह गए हैं। माल्या ने कहा कि फुटबाल के इस मैच में कोई रेफरी भी नहीं है और इसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सुबह किए गए ट्वीट में माल्या ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने उनके खिलाफ जांच के दौरान कुछ खास ईमेल ही लीक किए जिनसे मीडिया और लोगों के सामने उनकी छवि खराब हो। माल्या ने कहा सीबीआई के आरोपों पर मैं हैरान हूं। पुलिस और सीबीआई को क्या बिजनेश और इकोनॉमी की परख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट कर रखा अपना पक्ष, मीडिया पर भी लगाया आरोप

Vijaya malya says i'm a football between UPA vs NDA
हालांकि इंडिया टुडे की खबर के अनुसार माल्या के यह ट्वीट उनके द्वारा एक दिन पहले की गई उस खबर के संदर्भ में किए गए हो सकते हैं जिसमें बताया गया था कि कैसे यूपीए सरकार के समय एक शीर्ष नौकरशाह ने माल्या की बीमार चल रही किंगफिशर एयरलाइन के लोन को सुरक्षित करने में मदद की थी। 

दूसरी ओर एक अन्य ट्वीट में माल्या ने कहा मीडिया भी उनके मद्दे को एक मैदान बनाकर उन्हें फुटबाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है। जिसमें केवल एनडीए और यूपीए दो टीमें ही हैं कोई रेफरी नहीं। 

बता दें कि शराब व्यवसायी और किंगफिशर एयरलाइन के मालिक विजय माल्या एसबीआई का छह हजार करोड़ सहित विभिन्न बैंकों का 9 हजार करोड़ से ज्यादा ऋण हड़पने के आरोपों से घिरे हुए हैं। बैंक फ्रॉड के आरोपों से घिरे माल्या फिलहाल लंदन में पनाह लिए हुए हैं और भारत लौटने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में ईडी सहित विभिन्न एजेंसियों ने ऋण की भरपाई के लिए उनकी भारत ‌स्थित संपतियों को कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed