फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay mallya tweets for media, I will not speak so don't waste your efforts.

मेहनत मत करो, मैं बात नहीं करूंगा: माल्या

Sun, 13 Mar 2016 10:20 AM IST
बीबीसी/दिल्ली
बीबीसी/दिल्ली Updated Sun, 13 Mar 2016 10:20 AM IST
सार

  • माल्या ने ट्वीट किया कि मैं मीडिया से बात नहीं करूंगा, इसलिए अपनी मेहनत बेकार मत करो।
  • अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने 9 मार्च को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि माल्या 2 मार्च को ही देश छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Vijay mallya tweets for media, I will not speak so don't waste your efforts.

विस्तार

उद्योगपति विजय माल्या ने कहा कि मीडिया उनका पीछा कर रहा है, लेकिन अफसोस कि वे उनकी सही जगह तलाश नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


माल्या ने रविवार को ट्वीट किया, "यूके में मीडिया मेरा पीछा कर रहा है। लेकिन अफसोस है कि वे सही जगह तलाश नहीं कर रहे हैं। मैं मीडिया से बात नहीं करूंगा, इसलिए अपनी मेहनत बेकार मत करो।"

अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने 9 मार्च को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि माल्या 2 मार्च को ही देश छोड़ चुके हैं। बैंकों ने माल्या का पासपोर्ट जब्त करने संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में दी थी।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले कंसोर्शियम ने 9000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज नहीं चुका पाने के मामले में माल्या के खिलाफ कोर्ट और ट्रिब्यूनल में अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

SBI ने विजय माल्या को विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया

Vijay mallya tweets for media, I will not speak so don't waste your efforts.
इस बीच, शनिवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने विलफुल डिफॉल्टर यानी जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती करते हुए उनके फंड जुटाने पर रोक लगा दी थी।

उद्योगपति विजय माल्या के कर्ज नहीं चुकाने के विवाद के बीच सेबी का ये फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक ने विजय माल्या को विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया है।

सेबी के अनुसार जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वाले फंड नहीं जुटा पाएंगे। साथ ही उन पर पब्लिक इश्यू आईपीओ या एफपीओ के जरिए रकम जुटाने पर भी रोक रहेगी।

सके अलावा ऐसे लोग सूचीबद्ध कंपनियों पर भी नियंत्रण नहीं रख सकेंगे। सेबी ने विलफुल डिफॉल्टर्स को म्यूचुअल फंड्स जैसा कारोबार शुरू करने पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed