{"_id":"62ebc8b8bd5b8a56ac7a48db","slug":"vigilance-team-caught-bribery-ranger-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: छापे की जानकारी मिलते ही भाग खड़ा हुआ रिश्वतखोर रेंजर, विजिलेंस टीम ने एक किमी तक दौड़ाकर पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: छापे की जानकारी मिलते ही भाग खड़ा हुआ रिश्वतखोर रेंजर, विजिलेंस टीम ने एक किमी तक दौड़ाकर पकड़ा
Thu, 04 Aug 2022 06:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 04 Aug 2022 06:55 PM IST
सार
असम में एक रिश्वतखोर रेंजर को पकड़ने के लिए विजिलेंस टीम को कड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी। बुधवार को यहां विजिलेंस टीम के छापे की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आरोपी रेंजर भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद उसका पीछा करके उसे पकड़ा गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार रेंजर देवव्रत गोगोई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। सीएम के निर्देशों के बाद सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय लगातार छापे की कार्रवाई कर रहा है। छापेमारी का एक ताजा मामला सामने आया है। दरअसल, बुधवार को कछार जिले के लखीपुर वन मंडल के रेंजर को रिश्वत के पैसे के साथ पकड़ा गया था। छापेमारी की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही रेंजर भाग निकला, जिसके बाद टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ा।
विज्ञापन
कछार जिले का है मामला
मामला असम के कछार जिले के लखीपुर वन मंडल का है। यहां तैनात रेंजर देवव्रत गोगोई पर काफी लंबे समय से रिश्वत लेने का आरोप लग रहा था। आरोप था कि गोगोई वन संसाधनों की तस्करी के एवज में एक व्यापारी से रिश्वत लेते हैं। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की टीम ने गोगोई के कार्यालय पर छापा मारा।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही भाग खड़ा हुआ गोगोई
वही, जैसे ही गोगोई को इसकी जानकारी मिली, वो रिश्वत की रकम के साथ भाग खड़ा हुआ। गोगोई को भागते देख टीम ने उसका पीछा किया और करीब एक किलोमीटर दूर जाकर उसे पकड़ा गया। असम पुलिस ने विशेष महानिदेशक जीपी सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। फिलहाल भ्रष्टाचार निरोधक टीम रेंजर देवव्रत गोगोई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन