फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vigilance team caught bribery Ranger in Assam

Assam: छापे की जानकारी मिलते ही भाग खड़ा हुआ रिश्वतखोर रेंजर, विजिलेंस टीम ने एक किमी तक दौड़ाकर पकड़ा

Thu, 04 Aug 2022 06:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 04 Aug 2022 06:55 PM IST
सार

असम में एक रिश्वतखोर रेंजर को पकड़ने के लिए विजिलेंस टीम को कड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी। बुधवार को यहां विजिलेंस टीम के छापे की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आरोपी रेंजर भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद उसका पीछा करके उसे पकड़ा गया।

विज्ञापन
Vigilance team caught bribery Ranger in Assam
गिरफ्तार रेंजर देवव्रत गोगोई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। सीएम के निर्देशों के बाद सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय लगातार छापे की कार्रवाई कर रहा है। छापेमारी का एक ताजा मामला सामने आया है। दरअसल, बुधवार को कछार जिले के लखीपुर वन मंडल के रेंजर को रिश्वत के पैसे के साथ पकड़ा गया था। छापेमारी की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही रेंजर भाग निकला, जिसके बाद टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। 

विज्ञापन


कछार जिले का है मामला
मामला असम के कछार जिले के लखीपुर वन मंडल का है। यहां तैनात रेंजर देवव्रत गोगोई पर काफी लंबे समय से रिश्वत लेने का आरोप लग रहा था। आरोप था कि गोगोई वन संसाधनों की तस्करी के एवज में एक व्यापारी से रिश्वत लेते हैं। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की टीम ने गोगोई के कार्यालय पर छापा मारा। 
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही भाग खड़ा हुआ गोगोई
वही, जैसे ही गोगोई को इसकी जानकारी मिली, वो रिश्वत की रकम के साथ भाग खड़ा हुआ। गोगोई को भागते देख टीम ने उसका पीछा किया और करीब एक किलोमीटर दूर जाकर उसे पकड़ा गया। असम पुलिस ने विशेष महानिदेशक जीपी सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। फिलहाल भ्रष्टाचार निरोधक टीम रेंजर देवव्रत गोगोई से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed