{"_id":"5e502a798ebc3ef3ad73d68d","slug":"vigilance-department-of-andhra-pradesh-reveals-rs-404-crore-scam-in-esic","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश के सतर्कता विभाग ने ईएसआईसी में 404 करोड़ रुपये घोटाले का किया खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश के सतर्कता विभाग ने ईएसआईसी में 404 करोड़ रुपये घोटाले का किया खुलासा
Sat, 22 Feb 2020 12:38 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आंध्र प्रदेश के सतर्कता और प्रवर्तन विभाग ने राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) में 404.86 करोड़ रुपये के घोटाले के खुलासे का दावा किया है। यह घोटाला 2014 से 2019 के बीच का है और इस दौरान राज्य में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगूदेशम पार्टी सत्तारूढ़ थी।
विज्ञापन
सतर्कता विभाग ने रिपोर्ट में कहा है कि बीमा चिकित्सा सेवा (आईएमएस) के तीन निदेशकों बी रवि कुमार, सीके रमेश कुमार और जी विजय कुमार ने ईएसआईसी योजना को लागू किया था। इन तीनों को व्यापक स्तर पर अनियमितता करने का आरोपी पाया गया। इसमें कहा गया है कि इन तीनों के अलावा कम से कम पांच संयुक्त निदेशक और कई अन्य कर्मचारी भी इस घोटाले में नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
राज्य के श्रम मंत्री जी जयराम ने कहा कि इस घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू सरकार में श्रम मंत्री के अत्चननायडू और विभाग के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा और इनसे गबन की गई राशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम इन लोगों को जेल भेजने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाएंगे। हालांकि तेलुगूदेशम विधायक दल के उपनेता अत्चननायडू ने किसी भी अनियमितता से इनकार किया है और दावा किया कि उन्होंने केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों को लागू किया।