फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video shows Shiv Sena MLA distributing burqas, BJP says we did not approve of such appeasement politics

Maharashtra: बुर्का बांटती दिखीं शिवसेना MLA, वीडियो वायरल; BJP बोली- हमें तुष्टीकरण की राजनीति स्वीकार नहीं

Thu, 12 Sep 2024 11:19 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 12 Sep 2024 11:19 PM IST
सार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को शिवसेना विधायक यामिनी जाधव की तरफ से मुस्लिम महिलाओं को बुर्का बांटने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में भाजपा की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे तुष्टीकरण की राजनीति को स्वीकार नहीं करती है।

विज्ञापन
Video shows Shiv Sena MLA distributing burqas, BJP says we did not approve of such appeasement politics
शिवसेना विधायक यामिनी जाधव (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई में शिवसेना विधायक यामिनी जाधव की तरफ से मुस्लिम महिलाओं को बुर्का बांटने का एक वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। सत्तारूढ़ सहयोगी भाजपा ने कहा कि यह उनका विशेषाधिकार है, लेकिन वह इस तरह की तुष्टीकरण की राजनीति को स्वीकार नहीं करती। बता दें कि यामिनी जाधव बायकुला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं, जहां मुस्लिम आबादी काफी है।
विज्ञापन


चुनाव के मद्देनजर नहीं बांट रहीं बुर्का- यामिनी जाधव
एक वीडियो में यामिनी जाधव बुर्का बांटती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि यह वितरण आगामी राज्य चुनावों को ध्यान में रखकर नहीं किया जा रहा है। वहीं यामिनी जाधव ने वीडियो में कहा, अगर विपक्ष को लगता है कि बुर्का, हिजाब बांटना यामिनी जाधव या यशवंत जाधव (उनके पति और शिवसेना नेता) की तरफ से मुसलमानों का विश्वास जीतने के लिए किया जा रहा है, तो यह कोई राजनीतिक 'जुमला' नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा ने कहा- हम इसका समर्थन नहीं करते
मामले में भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसे कार्यक्रमों के पक्ष में नहीं है। आशीष शेलार ने कहा, स्थानीय विधायक का विशेषाधिकार है कि वह जो चाहे बांटे, लेकिन भाजपा बुर्का बांटने जैसी तुष्टीकरण की राजनीति को मंजूरी नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) ने मामले में दिया अपना पक्ष
वहीं राज्य में विपक्षी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने कहा कि यामिनी जाधव को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह दलबदलू विधायकों के समूह से हैं जो अन्यथा हिंदुत्व की बात करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed