फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video shows Maharashtra BJP leader's aide accused in assault case receiving VIP treatment from cops

Maharashtra: मारपीट मामले में गिरफ्तार BJP नेता के सहयोगी को VIP ट्रीटमेंट, जेल के बाहर खाना खाते वीडियो वायरल

Tue, 25 Mar 2025 03:32 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 25 Mar 2025 03:32 PM IST
सार

महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थानीय भाजपा नेता सुरेश धास के सहयोगी सतीश भोसले का एक वीडियो वायरल हुआ है। वह जिला जेल के बाहर जमीन पर बैठकर खाना खाते दिख रहे हैं, जबकि उन्हें मारपीट के मामले में इस महीने की शुरुआत में प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Video shows Maharashtra BJP leader's aide accused in assault case receiving VIP treatment from cops
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले में मारपीट के मामले में गिरफ्तार स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता सतीश भोसले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भोसले को पुलिस से वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता हुआ दिखाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


स्थानीय भाजपा विधायक सुरेश धस के सहयोगी सतीश भोसले को इस महीने की शुरुआत में प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ क्रिकेट बैट से एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके अलावा, भोसले पर वन विभाग द्वारा दर्ज एक मामले सहित अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। 
विज्ञापन


जेल के बाहर खाना खाते दिखे भोसले
सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भोसले बीड जिला जेल के बाहर जमीन पर बैठकर खाना खाते दिख रहे हैं। जब वह खाना खाकर उठे तो एक व्यक्ति ने पानी से उनके हाथ धुलवाए, जो सादा कपड़ों में था। भोसले के चारों ओर आठ से दस लोग एकत्रित थे और उनसे बात कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित व्यक्ति को किया जाएगा निलंबित: पुलिस अधीक्षक
हालांकि, एक स्थानीय अधिकारी ने वीडियो को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले शूट किए जाने की दलील दी। वहीं, पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए बीड पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, 'यह बहुत गंभीर मामला है और संबंधित व्यक्ति को निलंबित किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed