फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video of Muslim youth beaten at Bandra surfaces; AIMIM leader shared the video

Mumbai: मुस्लिम युवक की पिटाई का वीडियो आया सामने, AIMIM नेता ने कहा- 'लव जिहाद' के नाम पर ये क्या हो रहा

Wed, 16 Aug 2023 02:16 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Aug 2023 02:16 PM IST
सार

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने वीडियो शेयर कर कहा, मुंबई के दिल में यह क्या हो रहा है? 'लव जिहाद' के नाम पर हिंदुत्व के गुंडे एक निहत्थे मुस्लिम युवक की पिटाई कर रहे हैं। लव जिहाद नाम की कोई चीज नहीं है।

विज्ञापन
Video of Muslim youth beaten at Bandra surfaces; AIMIM leader shared the video
वायरल वीडियो का दृश्य। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@warispathan

विस्तार

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर नाबालिग हिंदू लड़की के साथ घूमने वाले एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने 'लव जिहाद के नाम पर हमले' की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने वीडियो शेयर कर कहा, "मुंबई के दिल में यह क्या हो रहा है? 'लव जिहाद' के नाम पर हिंदुत्व के गुंडे एक निहत्थे मुस्लिम युवक की पिटाई कर रहे हैं। लव जिहाद नाम की कोई चीज नहीं है। जय श्री राम के नारों के बीच मुस्लिम युवक की पिटाई हो रही थी और आरपीएफ के जवान देख रहे थे। और आज हम 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भी नहीं सोचा था कि मुसलमानों को ये दिन भी देखना पड़ेगा।"
विज्ञापन


इस वायरल वीडियो की अमर उजाला द्वारा स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन


वारिस पठान ने कहा, अगर मुस्लिम युवक ने कुछ गलत किया है, तो शिकायत दर्ज करें, उसे गिरफ्तार करें। आप कानून अपने हाथ में क्यों ले रहे हैं। एआईएमआईएम नेता ने ट्वीट किया, "मुझे बताया गया है कि यह घटना 21 या 22 जुलाई के आसपास हुई थी। बांद्रा रेलवे स्टेशन पर जो निर्मल नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। लेकिन वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, फिर पुलिस आज तक क्या कर रही थी? वहां मौजूद पुलिस द्वारा कोई जांच या शिकायत क्यों दर्ज नहीं की गई?"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed