फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   video of Bharatpur girl goes viral who has beaten up a boy stalking her from past days

अपना पीछा करने वाले की लड़की ने की जमकर पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Tue, 17 Jul 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Updated Tue, 17 Jul 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
video of Bharatpur girl goes viral who has beaten up a boy stalking her from past days

भरतपुर की रहने वाली लड़की ने कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले एक लड़के की डंडे से उस समय पिटाई कर दी जब वह सुबह टहलने के लिए निकली थीं। आस-पास से गुजरने वाले लोगों ने इस घटना को अपने मोबाईल फोन में कैद कर लिया। यह विडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रही लड़की की पहचान 19 साल की वाणी शर्मा के तौर पर हुई है। वह भरतपुर के रामेश्वरी देवी गर्ल्स कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


शर्मा का कहना है कि वह रोजाना सुबह 15 किलोमीटर दौड़ती है और वह भारतीय सेना के शारीरिक परीक्षण की तैयारी कर रही है। उसने कहा कि कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला हितुल सैनी पिछले काफी दिनों से उसका पीछा कर रहा था। 11 जुलाई को उसने मुझे प्रपोज किया और अपने दोस्तों को बताया कि मैं उसकी गर्लफ्रेंड हूं। मैंने एक डंडा उठाया और उसकी पिटाई कर दी ताकि उसे सबक सिखाया जा सके। यह मेरा सभी लड़कों को संदेश है कि लड़कियां कमजोर नहीं हैं।
विज्ञापन


वीडियो में शर्मा कहती हुई सुनाई देती हैं, 'मैं यहां मेहनत करने आती हूं और तू मेरा नाम खराब करेगा।' उन्होंने कहा, 'अगर तुम्हें लगता है कि तुम डोनाल्ड ट्रंप के बेटे हो तो यह तुम्हारी गलतफहमी है। कोई लड़की कमजोर नहीं होती है। अगर तुमने अपनी सीमा लांघने की कोशिश की तो हम आवाज उठाएंगी और तब तुम्हारा जीवन नहीं बच पाएगा। मैं पुलिस के पास नहीं जाना चाहती क्योंकि मैं उसे सुधरने का एक मौका देना चाहती हूं। आदमी लड़कियों का इसलिए शोषण करते हैं क्योंकि हम उन्हें सबक नहीं सिखातीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2003 में अपने पिता की मौत के बाद शर्मा अपने नाना-नानी के साथ रहती है। उसके पिता प्रदीप शर्मा बैंक अधिकारी थे। वहीं उसकी मां पारुल शर्मा अलवर जिले के भिवडी में प्रथम श्रेणी की सरकारी अध्यापिका हैं। उसका भाई अभिमन्यु शर्मा ने श्री जया कॉलेज से बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई की है। शर्मा का कहना है महिलाएं इस तरह की परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं और उन्हें इन घटनाओं से खुद ही निपटना चाहिए। शर्मा के नाना ने कहा, 'वह एक बहादुर लड़की है। वह अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए सेना में अधिकारी बनना चाहती है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed