फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video of Amit Shah and Timilisai Sundararajan goes viral in Odisha

Amit Shah: क्या नाराज हो गए अमित शाह, तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल को दी चेतावनी? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Wed, 12 Jun 2024 05:32 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 12 Jun 2024 05:32 PM IST
सार

Amit Shah: क्या अमित शाह ने सार्वजनिक तौर पर तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं तिमिलिसाई सुंदरराजन को चेतावनी दी? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। 

विज्ञापन
Video of Amit Shah and Timilisai Sundararajan goes viral in Odisha
अमित शाह और तिमिलिसाई सुंदरराजन - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब

विस्तार

मौका था आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह का…क्या अमित शाह इस दौरान किसी बात पर नाराज हो गए थे? इन चर्चाओं को बल तब मिला, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में अमित शाह कथित तौर पर तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं तिमिलिसाई सुंदरराजन को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के लेकर न तो अमित शाह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है और न ही सुंदरराजन का कोई बयान सामने आया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तिमिलिसाई को तमिलनाडु की दक्षिण चेन्नई सीट से टिकट दिया था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वीडियो में नजर आ रहा है कि सुंदरराजन मंच पर बैठे गृहमंत्री अमित शाह का अभिवादन करने के बाद आगे निकल जाती हैं। इसके बाद शाह उन्हें वापस बुलाते हैं और कुछ हिदायत देते नजर आते हैं। 

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू
तमिलनाडु भाजपा के सोशल मीडिया सेल के उपाध्यक्ष कार्तिक गोपीनाथ ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा ‘ऐसा लगता है कि यह अमित शाह की तमिलिसाई को कड़ी चेतावनी है। लेकिन इस सार्वजनिक चेतावनी का कारण क्या हो सकता है?’

हाल ही में सोशल मीडिया पर तिमिलिसाई और अन्नामलाई के समर्थकों के बीच खींचतान भी देखी गई थी। दोनों नेताओं के समर्थकों ने तमिलनाडु में मिली हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed