फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Victim fiance of an army officer in Odisha narrates her horrifying ordeal

Odisha: 'पुलिसवालों ने हाथ-पैर बांधकर पीटा, पैंट उतार रेप की धमकी दी', सैन्य अधिकारी की मंगेतर ने बताई आपबीती

Fri, 20 Sep 2024 05:04 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 20 Sep 2024 05:04 PM IST
सार

ओडिशा में सैन्य अधिकारी की पीड़ित मंगेतर ने सामने आकर खुद के साथ पुलिस स्टेशन में हुई भयावह आपबीती को बयां किया है। पीड़िता के अनुसार दो महिला पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ पैर बांधकर पीटा, फिर एक पुरुष पुलिस कर्मी ने उसे रेप की भी धमकी दी थी।

विज्ञापन
Victim fiance of an army officer in Odisha narrates her horrifying ordeal
ओडिशा में सैन्य अधिकारी की मंगेतर ने बताई रुह कंपाने वाली आपबीती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के भरतपुर पुलिस स्टेशन में सैन्य अधिकारी की मंगेतर के साथ जो हुआ, वो आपबीती पीड़िता ने अस्पताल से छूटने के बाद खुद बयां किया है। पीड़िता के साथ उस रात पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों ने जो अमानवीय व्यवहार किया उस सुनकर आपकी भी रुह कांप जाएगी।
विज्ञापन


FIR लिखवाने गए थे सैन्य अधिकारी और उनकी मंगेतर
पीड़िता के मुताबिक 15 सितंबर की रात रेस्टोंरेंट बंद करने के बाद वो घर जा रही थी, जो कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोका और मारपीट करने की कोशिश की। इससे बचकर वो पुलिस से मदद लेने के लिए भरतपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे तो वहां सिर्फ एक महिला पुलिसकर्मी मौजूद थी। जिससे उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के पीछे पुलिस टीम भेजने की मांग की तो महिला पुलिसकर्मी ने उसके साथ बदतमीजी की और गालियां भी दी। इस दौरान मैंने उनको बताया कि मैं एक वकील हूं और इस वक्त उनकी ड्यूटी है कि वो एफआईआर लिखें।
विज्ञापन


सैन्य अधिकारी को बिना कारण जेल में डाला
पीड़िता ने आगे बताया कि फिर थोड़ी देर कई पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी थाने पर आए, उन्होंने मेरे मंगेतर को एफआईआर लिखने का मौका दिया। लेकिन इसी बीच पता नहीं क्या हुआ कि पुलिसवालों ने उसे जेल में डाल दिया। फिर जब मैंने कहा कि आप एक सैन्य अधिकारी को जेल में नहीं डाल सकते, ये नियम के खिलाफ है। इतने पर दो महिला पुलिसकर्मियों ने मेरे बाल पकड़कर मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान मैंने खुद को बचाने का प्रयास किया, तो एक महिला पुलिसकर्मी ने मेरा गला दबाने की कोशिश की तो मैंने बचाव में उनके हाथ में काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों का अमानवीय कृत्य
इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने मेरे जैकेट से पीछे मेरे हाथ बांध दिए और एक महिला पुलिसकर्मी के दुप्पटे से मेरे पैर बांधकर मुझे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके कुछ देर बाद एक पुरुष पुलिसकर्मी ने मेरे शरीर के उपर के कपड़े उतार कर मेरे सीने पर कई बार लात मारे। फिर कुछ घंटे बाद एक वरिष्ठ अधिकारी ने मेरी पैंट उतार कर मुझे रेप की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed