{"_id":"5ce418e0bdec2207903d5da3","slug":"vice-admiral-bimal-verma-fresh-plea-in-armed-forces-tribunal-challenging-karambir-singh-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना प्रमुख की नियुक्ति को वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने फिर दी चुनौती, दायर की नई याचिका ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौसेना प्रमुख की नियुक्ति को वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने फिर दी चुनौती, दायर की नई याचिका
Tue, 21 May 2019 08:57 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 21 May 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने उनको प्राथमिकता न देकर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल में मंगलवार को फिर से याचिका दायर की। इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को वर्मा की अपील खारिज कर दी थी।
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि ट्रिब्यूनल को दोनों - उनके और वाइस एडमिरल करमबीर - के सेवा रिकॉर्ड को मंगवाना चाहिए और देखना चाहिए कि नौसेना प्रमुख की नियुक्ति के दौरान उनकी संभावना को खारिज करने के लिए सक्षम अधिकारी के सामने क्या कोई "भिन्न और अप्रासंगिक विचार" रखे गए थे।
ट्रिब्यूनल बुधवार को याचिका की सुनवाई कर सकता है।
वाइस एडमिरल वर्मा की ताजा याचिका के मुताबिक, "रक्षा मंत्रालय के उस आदेश को रद्द किया जाए जिससे वाइस एडमिरल की शिकायत को भिन्न, तथ्यहीन और अप्रासंगिक बताते हुए खारिज कर दिया गया... 23 मार्च के उस आदेश को भी रद्द किया जाए जिसमें आवेदक (वाइस एडमिरल वर्मा की जगह पर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है।"