फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP seeks President Murmu's intervention in cases of two migrant labourers' death in Meghalaya

VHP: मेघालय में दो प्रवासी मजदूरों की मौत का विहिप ने उठाया मामला, राष्ट्रपति मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग

Wed, 03 Apr 2024 08:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 03 Apr 2024 08:58 AM IST
सार

मेघालय के इचामती इलाके में 27 मार्च की शाम खासी छात्र संघ द्वारा आयोजित सीएए विरोधी रैली के बाद अलग-अलग घटनाओं में दो गैर-आदिवासी प्रवासी मजदूरों के शव बरामद किए गए थे।

विज्ञापन
VHP seeks President Murmu's intervention in cases of two migrant labourers' death in Meghalaya
विश्व हिंदू परिषद (प्रतिकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद से पारित होने के चार साल से अधिक समय बाद आखिरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) से जुड़े नियम लागू हो गए हैं। हालांकि, कई राज्यों में सीएए लागू होने का विरोध किया जा रहा है। इसी को लेकर हाल ही में मेघालय में एक विरोध रैली निकाली गई, जिसमें दो गैर आदिवासी प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। अब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा घटना की जांच कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन


27 मार्च की घटना
मेघालय के इचामती इलाके में 27 मार्च की शाम खासी छात्र संघ द्वारा आयोजित सीएए विरोधी रैली के बाद अलग-अलग घटनाओं में दो गैर-आदिवासी प्रवासी मजदूरों के शव बरामद किए गए थे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इन दोनों मजदूरों की मौत इस रैली से जुड़ी हुई है या किसी अन्य घटना का परिणाम है।  
विज्ञापन


मजदूरों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप
राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे एक पत्र में इस मुद्दे को उठाते हुए, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महासचिव बजरंग बागरा ने दावा किया कि मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के एक गांव इचामती में सीएए विरोधी रैली के बाद दो प्रवासी मजदूरों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि छठे अनुसूचित राज्य होने के कारण जिले को सीएए से छूट दी गई है। यह वही जगह है जहां एक दबाव समूह ने सीएए विरोधी रैली आयोजित की थी, जिसके कारण अज्ञात बदमाशों ने दो निर्दोष हिंदुओं की हत्या कर दी थी, जैसा कि मीडिया में व्यापक रूप से रिपोर्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाएं
उन्होंने कहा कि विहिप आपसे हस्तक्षेप की मांग करता है। साथ ही आग्रह करता है कि अपराधियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाने के लिए सीबीआई या एनआईए द्वारा गहन जांच की जाए। विहिप पदाधिकारी ने मांग की कि मामले की सुनवाई विशेष अदालत द्वारा की जाए ताकि समयबद्ध तरीके से न्याय सुनिश्चित हो सके और पीड़ितों के आश्रितों को 'मुआवजा, नौकरी और उचित सुरक्षा' प्रदान की जाए।


पहले से बनाई गई थी योजना
उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला और कुछ नहीं बल्कि तथाकथित अज्ञात समूहों द्वारा पहले से बनाई गई योजना है, जो गैर-आदिवासी अल्पसंख्यकों के बीच भय पैदा करने के लिए है। बागरा ने राष्ट्रपति मुर्मू से आग्रह किया कि वह सुनिश्चित करें कि पूरे क्षेत्र में सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा करने और अराजक व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed