फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vhp leader said madrasa is mint of terrorism

VHP के नेता ने कहा, ‘आतंकवाद की टकसाल हैं मदरसे’

Wed, 13 Apr 2016 06:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 13 Apr 2016 06:01 AM IST
सार

  • सवा अरब भारतीय साथ खड़े हों, तब खत्म होगा आतंक
  • मदरसों के बच्चों को आतंक की ट्रेनिंग देता था अजहर मसूद
  • आतंकवाद को खत्म करना केवल सरकार के बूते की बात नहीं

विज्ञापन
vhp leader said madrasa is mint of terrorism
VHP के नेता का विवादास्पद बयान - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद की धर्म प्रसार शाखा के मेरठ प्रांत प्रमुख अनिल पांडेय ने मंगलवार को विवादास्पद बयान देते हुए मदरसों को आतंकवाद की टकसाल बता दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी से जिस आतंकवादी अजहर मसूद को गिरफ्तार किया गया था वह भी एक मदरसे में बच्चों को आतंक ट्रेनिंग देता था। कहा सवा अरब भारतीय एकसाथ खड़े होंगे तब आतंक का खत्म होगा।
विज्ञापन


पांडेय संभल में हिंदू जागृति मंच की ओर से आयोजित सामूहिक व्रतोपवास कार्यक्रम में भागीदारी करने आए थे। इससे पहले आयोजित संभल के सनातन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि मदरसों में आतंकवादियों को पनाह दी जाती है। तमाम ऐसे मामले पकड़े जा चुके हैं लेकिन किसी भी मदरसे ने आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हां, कभी-कभी यह बयान जरूर आते हैं कि इस्लाम का आतंकवाद से कोई नाता नहीं है। आतंकवादियों को इस्लाम से न जोड़ा जाए। लेकिन इतने भर से बात नहीं बनेगी जब तक 125 करोड़ हिंदुस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ खड़े नहीं होंगे तब तक आतंकवाद को देश की धरती से खत्म करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद को खत्म करना केवल सरकार के बूते की बात नहीं है। आम जनमानस को इसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम की शवयात्रा में कम लोग थे और याकूब मेमन की शवयात्रा में ज्यादा। इससे जाहिर होता है कि एक वर्ग के तमाम लोग आतंकवाद को समर्थन और सहयोग दे रहे हैं। ऐसा क्यों, इस पर विचार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed