{"_id":"61bb77e663e6c808381cc90f","slug":"vhp-demands-ban-on-tablighi-jamaat-action-should-be-taken-against-darul-uloom-deoband-and-pfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग: विहिप ने कहा- तब्लीगी जमात पर लगे प्रतिबंध, दारुल उलूम देवबंद व पीएफआई पर हो कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मांग: विहिप ने कहा- तब्लीगी जमात पर लगे प्रतिबंध, दारुल उलूम देवबंद व पीएफआई पर हो कार्रवाई
Thu, 16 Dec 2021 11:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:01 PM IST
सार
आरोप है कि ये लोग जिहादी पैदा करते हैं और वैश्विक आतंकवाद का संरक्षण करते हैं। सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात व दा वाह समूह को आतंकवाद का द्वार बताते हुए इनपर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदु परिषद ने गुरुवार को सरकार से देश में तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही दारुल उलूम देवबंद व पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर कार्रवाई करने की मांग की क्योंकि ये दोनों संगठन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जमात की मदद करते हैं।
विज्ञापन
विहिप ने इसके अलावा दिल्ली में स्थित निजामुद्दीन मरकज की इमारत और बैंक खातों को सील करने व उसकी फंडिंग करने वालों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की मांग की। विहिप ने आरोप लगाया कि तब्लीगी जमात व उसके मरकज से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे देश के लिए खतरा है। इसलिए तब्लीगियों, तब्लीगी जमात और इज्तेमा के आयोजनों पर देश में पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि ये लोग जिहादी पैदा करते हैं और वैश्विक आतंकवाद का संरक्षण करते हैं। सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात व दा वाह समूह को आतंकवाद का द्वार बताते हुए इनपर प्रतिबंध लगाया है। दा वाह को अल अहबाब भी कहते हैं।
विज्ञापन