{"_id":"68ebc506c77c70e2630a3e30","slug":"veterans-swabhiman-rally-2025-organised-at-narangi-military-station-attended-by-over-2500-ex-servicemen-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: नरंगी मिलिट्री स्टेशन में वेटरंस स्वाभिमान रैली 2025 का भव्य आयोजन, 2500 से अधिक पूर्व सैनिक हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: नरंगी मिलिट्री स्टेशन में वेटरंस स्वाभिमान रैली 2025 का भव्य आयोजन, 2500 से अधिक पूर्व सैनिक हुए शामिल
सार
गुवाहाटी स्थित नरंगी मिलिट्री स्टेशन में भारतीय सेना ने ‘वेटरंस स्वाभिमान रैली 2025’ का आयोजन रविवार को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ किया गया।
विज्ञापन
‘वेटरंस स्वाभिमान रैली 2025’
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय सेना ने ‘वेटरंस स्वाभिमान रैली 2025’ का आयोजन रविवार को गुवाहाटी स्थित नरंगी मिलिट्री स्टेशन में बड़े उत्साह और सम्मान के साथ किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यालय 51 सब एरिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों के अदम्य साहस, सेवा और बलिदान को सम्मान देना और वीर नारियों एवं शहीद परिवारों के प्रति एकजुटता प्रकट करना था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, सरकारी प्रतिनिधि और असम व आसपास के क्षेत्रों से आए 2,500 से अधिक पूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही, जिससे यह हाल के वर्षों में सबसे बड़े वेटरंस सम्मेलनों में से एक बन गया।
विज्ञापन
वीरों का योगदान याद रखेगा देशः राज्यपाल
इस मौके पर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सैनिकों के साहस, समर्पण और देशभक्ति की सराहना की और कहा कि राष्ट्र अपने वीर सैनिकों और वीर नारियों के अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार और सेना की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
विज्ञापन
वीर नारियों का किया गया सम्मान
रैली के दौरान वीर नारियों और जरूरतमंद पूर्व सैनिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही शारीरिक रूप से अक्षम पूर्व सैनिकों को मोटराइज्ड व्हीलचेयर, मोबिलिटी स्कूटर और मेडिकल बेड भी वितरित किए गए। स्थल पर चिकित्सा सहायता, पेंशन परामर्श, वित्तीय सलाह और कौशल विकास से जुड़ी कई स्टॉल भी लगाए गए, ताकि पूर्व सैनिक समुदाय की विभिन्न जरूरतों को पूरा किया जा सके।
इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में लेफ्टिनेंट जनरल संजय मलिक, एसएम, जीओसी 101 एरिया, मेजर जनरल एके शर्मा, जीओसी 51 सब एरिया; लेफ्टिनेंट जनरल आर. पी. कालिता, (सेवानिवृत्त); एयर मार्शल अंजन कुमार गोगोई (सेवानिवृत्त) सहित कई वरिष्ठ सैन्य और नागरिक अधिकारी शामिल थे। रैली ने गर्व, सम्मान और कृतज्ञता की भावना को सशक्त किया और यह संदेश दिया कि भारतीय सेना अपने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।