फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Local Train News very soon mumbai local will be fitted with audio movies video soap operas you can watch by installing an app

मुंबई लोकल ट्रेन: जल्द ही यात्रियों को मिलेगी फिल्म, वीडियो, सीरियल देखने की सुविधा

Wed, 06 Jan 2021 08:12 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 06 Jan 2021 08:12 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Local Train News very soon mumbai local will be fitted with audio movies video soap operas you can watch by installing an app
मुंबई लोकल ट्रेन - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की वजह से लंबे समय तक ठप रही मुंबई लोकल अब फिर दौड़ने लगी है। हालांकि मौजूदा समय में ट्रेन में वैसी भीड़ नहीं होती, जैसे हुआ करती थी। लेकिन जल्द ही सेंट्रल रेलवे पर सफल करने वाले लोगों को जल्द ही लोकल ट्रेन में फिल्म, धारावाहिक, गाने और वीडियो गाने देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन



मानसून से पहले ट्रेन की बोगियों के अंदर मनोरंजन के इन साधनों को लगाया जाएगा ताकि सफर करते हुए यात्रियों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा जा सके। मनोरंजन के इन साधनों में पहले से ही देखने की सामग्री और एडवर्टाइजमेंट डाल दिए जाएंगे। इस सुविधा के लिए ट्रेन में सफऱ कर रहे यात्रियों को एक मोबाइल एप डाउनलोड करनी होगी। मोबाइल एप की मदद से डिब्बों के अंदर फिल्म और धारावाहिकों को देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


यात्रियों के पास एक विकल्प होगा, जिसकी मदद से वो भाषा का चुनाव कर सकेंगे और उसके बाद इन साधनों में लोडेड फिल्म और धारावाहिकों को अपने मोबाइल फोन में देख सकेंगे। यात्री इन सामग्रियों को बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं। सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डिब्बों के इनकी इंस्टॉलेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे जानकारी दी कि मानसून से पहले ट्रेन की बोगियों में इन डिवाइस को इंस्टॉल कर दिया जाएगा। बता दें कि 165 लोकल ट्रेनों में इस डिवाइस को लगाया जाएगा। रेलवे के गैर किराया राजस्व को बढ़ाने के लिए हॉटस्पॉट उपकरणों को एक पहल के तौर पर पेश किया जा रहा है।


इससे पहले, सेंट्रल रेलवे ने इन डिवाइसेज का परीक्षण किया था। यह परीक्षण कुर्ला में रेलवे शेड में किया गया था। मौजूदा समय में, लग्जरी ट्रेनों के संचालन में पहले से ही लोडेड इंफोटेंमेंट कंटेट की सुविधा दी गई है। इन लग्जरी ट्रेनों में वीडियो, गाने, फिल्म या धारावाहिकों को एलसीडी टीवी पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed