फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Venkaiah Naidu on violence over citizenship act says that there should not be any destruction

हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है, विनाशकारी गतिविधियों से दूर रहें: वेंकैया नायडू

Tue, 17 Dec 2019 08:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 17 Dec 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
Venkaiah Naidu on violence over citizenship act says that there should not be any destruction
वेंकैया नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कहना है कि हिंसा किसी भी समस्या का हल नहीं है। नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली के जामिया मिलिया विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, नदवा विश्वविद्यालय आदि में हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि हमें प्रतिरोधी और विनाशकारी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए। हमें ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे कि हमारा देश आगे बढ़े। यह बातें उन्होंने नेशनल सेफ्टी अवॉर्ड्स कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने कहा, 'हमें किसी भी तरह की प्रतिरोधी और विनाशकारी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए और निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हमारे नजरिए में बदलाव होना चाहिए क्योंकि हम आजाद भारत में हैं, यह हमारा अपना भारत है। यदि आप इसे बर्बाद करते हैं तो इसका मतलब है कि आप देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं।'
विज्ञापन

 


उन्होंने आगे कहा, 'अगले दिन (रविवार को) कुछ सार्वजनिक परिवहनों को नष्ट कर दिया गया। इसमें किसकी हार हुई? लोगों की और देश की। इसलिए जब किसी कारण के लिए विरोध करें तो नियमशील बने रहें। हमें विनाशकारी नहीं बनना चाहिए। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed