{"_id":"60d93c378fa3936223042b39","slug":"vehicles-were-allowed-to-be-parked-on-cemented-tracks-in-pune-politics-are-over-on-this-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे: एथलेटिक ट्रैक पर शरद पवार-एमवीए के नेताओं की गाड़ी खड़ी करने पर बवाल, भाजपा ने की जांच की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे: एथलेटिक ट्रैक पर शरद पवार-एमवीए के नेताओं की गाड़ी खड़ी करने पर बवाल, भाजपा ने की जांच की मांग
Mon, 28 Jun 2021 08:34 AM IST
Tanuja Yadav
एएनआई, पुणे
एएनआई, पुणे
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 28 Jun 2021 08:34 AM IST
सार
पुणे के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शरद पवार की गाड़ी के साथ एमवीए के अन्य नेताओं की गाड़ी की मौजूदगी ने बवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा विधायक सिद्धार्थ ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और एमवीए के नेताओं की ओर से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
पुणे में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एथलीट के रेस ट्रैक पर गाड़ियां खड़ीं
- फोटो : ANI
विस्तार
पुणे के शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एथलेटिक ट्रैक पर नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और एमवीए के अन्य नेताओं का गाड़ी खड़ी करना भारी पड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने एनसीपी और एमवीए के नेताओं पर खिलाड़ियों का अपमान करने का आरोप लगाया और निशाना साधा।
विज्ञापन
पुणे के शिवाजीनगर के भाजपा विधायक सिद्धार्थ शिरोल ने कहा कि इन लोगों ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्टर को बर्बाद किया है, इसलिए मैं मांग करता हूं कि वहां मौजूदा एमवीए के नेताओं को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा भाजपा विधायक ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि हमारे देश को गौरावान्वित की भावना को एमवीए नेतृत्व के शर्मनाक और अहंकारी कार्यों से बुरी तरह प्रभावित किया गया है।
They've caused damages to the sports infrastructure so I demand that the leaders of MVA who were there should offer unconditional apology. There should also be an impartial enquiry: Siddhartha Shirole, BJP MLA from Pune's Shivajinagar on VVIPs' cars parked on race track (27.06) pic.twitter.com/Dk757CIdQ1
— ANI (@ANI) June 28, 2021
विज्ञापन
बता दें कि शरद पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के खेल मंत्री सुनील केदार और राज्य मंत्री अदिति एस तटकरे के साथ पुणे के शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया था। वहीं महाविकास अघाड़ी के नेता निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के काम की समीक्षा करने के लिए खेल परिसर में थे।
महाराष्ट्र खेल विभाग ने जानकारी दी कि एथलेटिक ट्रैक के पास कंक्रीट रोड का इस्तेमाल करने के लिए केवल एक वाहन को ही अनुमति दी गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि शरद पवार को चलने में दिक्कत होती है। लेकिन इस दौरान शरद पवार के वाहन के साथ कुछ दूसरे वाहन भी ट्रैक पर मौजूद रहे। उन्होंने आगे यह भी कहा था कि मैं इसके लिए माफी मांगता हूं और सुनिश्चित करता हूं कि आगे से ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।