पुणे: एथलेटिक ट्रैक पर शरद पवार-एमवीए के नेताओं की गाड़ी खड़ी करने पर बवाल, भाजपा ने की जांच की मांग
पुणे के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शरद पवार की गाड़ी के साथ एमवीए के अन्य नेताओं की गाड़ी की मौजूदगी ने बवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा विधायक सिद्धार्थ ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और एमवीए के नेताओं की ओर से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे के शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एथलेटिक ट्रैक पर नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और एमवीए के अन्य नेताओं का गाड़ी खड़ी करना भारी पड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने एनसीपी और एमवीए के नेताओं पर खिलाड़ियों का अपमान करने का आरोप लगाया और निशाना साधा।
पुणे के शिवाजीनगर के भाजपा विधायक सिद्धार्थ शिरोल ने कहा कि इन लोगों ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्टर को बर्बाद किया है, इसलिए मैं मांग करता हूं कि वहां मौजूदा एमवीए के नेताओं को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा भाजपा विधायक ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।
भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि हमारे देश को गौरावान्वित की भावना को एमवीए नेतृत्व के शर्मनाक और अहंकारी कार्यों से बुरी तरह प्रभावित किया गया है।
They've caused damages to the sports infrastructure so I demand that the leaders of MVA who were there should offer unconditional apology. There should also be an impartial enquiry: Siddhartha Shirole, BJP MLA from Pune's Shivajinagar on VVIPs' cars parked on race track (27.06) pic.twitter.com/Dk757CIdQ1
— ANI (@ANI) June 28, 2021
बता दें कि शरद पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के खेल मंत्री सुनील केदार और राज्य मंत्री अदिति एस तटकरे के साथ पुणे के शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया था। वहीं महाविकास अघाड़ी के नेता निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के काम की समीक्षा करने के लिए खेल परिसर में थे।
महाराष्ट्र खेल विभाग ने जानकारी दी कि एथलेटिक ट्रैक के पास कंक्रीट रोड का इस्तेमाल करने के लिए केवल एक वाहन को ही अनुमति दी गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि शरद पवार को चलने में दिक्कत होती है। लेकिन इस दौरान शरद पवार के वाहन के साथ कुछ दूसरे वाहन भी ट्रैक पर मौजूद रहे। उन्होंने आगे यह भी कहा था कि मैं इसके लिए माफी मांगता हूं और सुनिश्चित करता हूं कि आगे से ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।