फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vegetable vendors message for buyers if you can then buy vegetables otherwise take these for free

ग्रेजुएट सब्जी विक्रेता कर रहा गरीबों की मदद, पैसे नहीं तो मुफ्त में ले जाएं सब्जी

Fri, 29 May 2020 12:11 PM IST
Tanuja Yadav न्यू़ज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यू़ज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 29 May 2020 12:11 PM IST
सार

  • सब्जी विक्रेता का गरीबों के लिए मार्मिक संदेश
  • संभव हो तो सब्जी खरीदें, नहीं तो मुफ्त में ले जाएं 
  • ग्रेजुएट सब्जीवाला निजी कंपनी में काम करता था  

विज्ञापन
vegetable vendors message for buyers if you can then buy vegetables otherwise take these for free
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक सब्जीवाले के ठेले पर लगा बोर्ड सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। सब्जीवाले ने अपने ठेले पर लगाए बोर्ड पर लिखा है कि संभव हो तो सब्जी खरीदें, नहीं तो मुफ्त में ले जाएं। ये शब्द ठेले के पास से गुजरने वाले हर आदमी को बोर्ड देखने पर मजबूर कर रहे हैं।

विज्ञापन


सब्जी बेचने इस युवक राहुल लाबड़े ने ग्रेजुएशन किया है और लॉकडाउन से पहले एक निजी कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन के बाद जब कंपनी ने वेतन देना बंद कर दिया तो राहुल ने अपने माता पिता के साथ सब्जी बेचने का फैसला किया। 
विज्ञापन


शुरुआत में राहुल लाबड़े ने बाजार में मौजूद बाकी सब्जी विक्रेताओं की तरह बाजार की कीमत पर सब्जियों को बेचना शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे राहुल ने अपना फैसला बदलकर जरूरतमंद और गरीब लोगों को मुफ्त में सब्जी देने का फैसला किया। लॉकडाउन और आर्थिक स्थिति के इस दौर में लोग राहुल लाबड़े की पहल की प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला उनके पास आई थी और उसने पांच रुपये की सब्जी देने को कहा। इस पर राहुल ने सोचा कि पांच रुपये की सब्जी में क्या होगा, इसलिए उस बुजुर्ग महिला को जितनी सब्जी की जरूरत थी वो उसे मुफ्त में दे दी। 


राहुल ने बताया कि उस बुजुर्ग महिला के बाद उन्होंने फैसला लिया कि जो लोग सब्जी खरीदने की स्थिति में नहीं हैं, उन्हें मुफ्त में सब्जी दूंगा। राहुल का दावा है कि पिछले पांच दिनों में वह करीब 100 लोगों की मदद कर चुके हैं, जिसमें उनके करीब दो हजार रुपये खर्च हुए। राहुल ने कहा कि जब तक उनकी आर्थिक स्थिति उनका साथ देगी, तब तक वो ये काम करेंगे। राहुल ने बताया कि उनकी इच्छा है कि कोई रात को भूखा ना सोए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed