फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   veer savarkar row shivsena hit back to bjp sanjay raut ask why didnt they give him Bharat Ratna

सावरकर को लेकर शिवसेना का केंद्र पर निशाना, राउत ने पूछा- अबतक भारत रत्न क्यों नहीं दिया

Mon, 26 Oct 2020 11:46 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 26 Oct 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
veer savarkar row shivsena hit back to bjp sanjay raut ask why didnt they give him Bharat Ratna
शिवसेना सांसद संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

शिवसेना ने रविवार को सावरकर स्टेडियम में दशहरा रैली की। जिसमें उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इसपर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि वे सावरकर स्टेडियम में रैली तो करते हैं लेकिन उनकी प्रशंसा में एक शब्द भी नहीं बोल पाते। अब इसे लेकर पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोला है। उनका कहना है कि हमारी आलोचना करने वाले उन्हें भारत रत्न क्यों नहीं देते हैं।

विज्ञापन


संजय राउत ने सोमवार को कहा, ‘शिवसेना ने वीर सावरकर पर अपना रुख कभी नहीं बदला। जब भी उनका अपमान करने के लिए अनुचित टिप्पणी की गई, हम उनके साथ खड़े रहे। हमने हमेशा उनके साथ भावनात्मक संबंध बनाए हैं। जो लोग हमारी आलोचना कर रहे हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए कि उन्होंने उन्हें अबतक भारत रत्न क्यों नहीं दिया।’
विज्ञापन

 

सावरकर पर उद्धव ठाकरे ने क्यों नहीं कहा एक शब्द: रामकदम 
महाराष्ट्र भाजपा नेता रामकदम ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने रविवार देर रात ट्वीट करते कर कहा, 'शिवसेना ने दशहरा रैली सावरकर सभागार से आयोजित करके हिंदुत्व पर सीख दी है। लेकिन सवाल यह है कि मुख्यमंत्री उद्धव वीर सावरकर की प्रशंसा में एक भी शब्द क्यों नहीं बोले? शायद वो अपने नए दोस्तों से डरते हैं, जो वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक बयानों का बार-बार इस्तेमाल करते रहे हैं।'


हिम्मत है तो आगे आइए और हमारी सरकार गिरा कर दिखाइए
मुंबई में दशहरा की वार्षिक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा था, 'जिस दिन मैं मुख्यमंत्री बना था, उसी दिन से कहा जा रहा था कि देखना महाराष्ट्र सरकार चलेगी नहीं, गिर जाएगी। मैं उन लोगों को चुनौती देता हूं और मैं उन लोगों से कहता हूं कि अगर आप में हिम्मत है, तो आगे आइए और हमारी सरकार को गिरा कर दिखाइए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed