फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VBA chief Prakash Ambedkar alleged Indi alliance hijacked our philosophy for votes of Bahujans

Politics: वीबीए प्रमुख प्रकाश आंबेडकर का आरोप- बहुजन के वोट के लिए इंडी गठबंधन ने हमारे दर्शन को हाईजैक किया

Sun, 09 Jun 2024 05:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 05:14 AM IST
सार

 वंचित बहुजन आघाड़ी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने के प्रचार पर ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें केवल बहुजनों का वोट चाहिए और कुछ नहीं। वे संसद में स्वतंत्र बहुजन का नेतृत्व नहीं चाहते। उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर का उपयोग किया और हमारे दर्शन को हाईजैक कर लिया।
 

विज्ञापन
VBA chief Prakash Ambedkar alleged Indi alliance hijacked our philosophy for votes of Bahujans
वंचित बहुजन आघाड़ी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाया है कि उन्हें केवल बहुजनों का वोट चाहिए और कुछ नहीं। वे संसद में स्वतंत्र बहुजन का नेतृत्व नहीं चाहते। उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर का उपयोग किया और हमारे दर्शन को हाईजैक कर लिया।

विज्ञापन

  
आंबेडकर ने लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने के प्रचार पर ट्वीट कर यह तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल ये वही पार्टियां हैं, जिन्होंने सबसे पहले संविधान को कमजोर किया और जब भाजपा के नेतृत्व वाले में एनडीए-एक और दो के दौरान संविधान में संशोधन हो रहे थे, तब उन्होंने चुप्पी साध ली और नरम हिंदुत्व को अपना लिया।  
विज्ञापन


बहुजनों ने गंवाया नेतृत्व का मौका
आंबेडकर ने कहा कि ये पार्टियां अपने महल को बचाने और उसे नए सिरे से बनाने के लिए बहुजनों के वोटों का इस्तेमाल करना चाहती थीं और उन्होंने ऐसा किया। आंबेडकर ने ट्वीट किया कि चुनाव में बहुजनों ने अपना स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व खड़ा करने और उसे संसद में भेजने का अवसर गंवा दिया है। हमारी लड़ाई हमेशा संविधान बचाने की रही है। उन्होंने सवाल किया कि वे बहुजन मतदाताओं को कितनी बार बेवकूफ बनाएंगे? आंबेडकर ने कहा कि अगर, ये पार्टियां संविधान बचाना चाहतीं, वंचितों और उत्पीड़ितों के लिए लड़ना चाहती तो वंचित बहुजन आघाड़ी बनाने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंबेडकर ने कहा कि हमारी शक्ति का स्रोत जय फुले, जय सावित्री, जय शाहू, जय भीम है। वंचितों के न्याय अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया है कि भविष्य में हम बड़ी ताकत और विश्वास के साथ जनता का समर्थन लेंगे और वापसी करेंगे। इस बार अकोला से उतरे प्रकाश आंबेडकर खुद तीसरे स्थान पर रहे थे और कई प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed