फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vasava said Gujarat CM went to PM Modi against me

'पीएम मोदी से की गई मेरी शिकायत, इसलिए कैबिनेट से निकाल दिया गया'

Wed, 06 Jul 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
Vasava said Gujarat CM went to PM Modi against me
मनसुखभाई को पीएम मोदी ने कैबिनेट से निकाल दिया है।

मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद गुजरात के प्रमुख आदिवासी नेता मनसुखभाई वासवा ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें आदिवासी मामलों के केन्द्रीय मंत्री जुआल ओरम, आनंदी बेन पटेल और राज्य के वित्त मंत्री सौरभ पटेल की तिकड़ी ने कैबिनेट से बाहर करवाया है। वासवा का कहना है कि इन तीनों ने प्रधानमंत्री मोदी से उनके खिलाफ शिकायत की थी।

विज्ञापन


वासवा ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि जिस तरह से पार्टी और सरकार ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया है, वैसे तो कोई भी सच बोलेने की हिम्मत नहीं करेगा। वासवा भरूच से भाजपा सांसद हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की मांग को लेकर सरकार से उनके कुछ विवाद थे, जिसके चलते पीएम मोदी से उनकी शिकायत की गई है।

विज्ञापन

सच बोलने की सजा

Vasava said Gujarat CM went to PM Modi against me
पांच मंत्रियों को निकाला था पीएम मोदी ने। - फोटो : gettyimages

वासवा ने कहा, "मैं पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से काम कर रहा था, जैसा कि पार्टी और सरकार करने को कहती है। मैंने हर किसी का ध्यान उस तरफ खींचने की कोशिश की जो गलत हो रहा था, लेकिन जिस तरह से मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया है, वैसे तो कोई भी सच बोलने की हिम्मत नहीं करेगा।"

उन्होंने कहा कि उन्हें इसलिए निकाला गया है क्योंकि उन्होंने गुजरात के कई आदिवासी मामलों पर आवाज उठाई थी। ये वो मामले थे जो काफी समय से अनसुलझे थे। आपको बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी के कैबिनेट का विस्तार हुआ था, जिसमें पीएम मोदी ने पांच मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर कर दिया। गुजरात के आदिवासी नेता मनसुखभाई वासवा भी इन्हीं में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed