{"_id":"64257c23741c580bc80e2490","slug":"vande-bharat-trial-run-of-vande-bharat-express-was-successful-covered-distance-from-chennai-to-coimbatore-in-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: चेन्नई से कोयंबटूर के लिए वंदे भारत का ट्रायल रन, तय समय से 22 मिनट पहले गंतव्य पर पहुंची ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat: चेन्नई से कोयंबटूर के लिए वंदे भारत का ट्रायल रन, तय समय से 22 मिनट पहले गंतव्य पर पहुंची ट्रेन
Thu, 30 Mar 2023 06:47 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 30 Mar 2023 06:47 PM IST
सार
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर चेन्नई से रवाना हुई और सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर कोयंबटूर पहुंची।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
चेन्नई से कोयंबटूर के बीच ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को अपने निर्धारित समय से 22 मिनट पहले गंतव्य पर पहुंची। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर चेन्नई से रवाना हुई और सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर कोयंबटूर पहुंची। कुल यात्रा समय 5 घंटे 38 मिनट लगा।
विज्ञापन
12: 24 बजे पर कोयंबटूर से वापसी के लिए रवाना हुई ट्रेन
सूत्रों ने बताया कि ट्रायल रन सफलतापूर्व पूरा हुआ। ट्रेन कोयंबटूर से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर सलेम रेल मंडल के प्रबंधक पंकज कुमार सिन्हा समेत रेलवे अधिकारियों के साथ वापसी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: अप्रैल में शुरू होंगी 4 वंदे भारत, MP-राजस्थान और दक्षिण के इन राज्यों को भी चुनावी सौगात
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ट्रेन का औपचारिक उद्घाटन
इस ट्रेन में आठ कोच हैं, जिनमें एक एक्जीक्यूटिव कोच और कुल 530 सीटें हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अप्रैल को औपचारिक उद्घाटन करेंगे, उसके बाद ही ट्रेन के आगमन और प्रस्थान का समय तय किया जाएगा।
औद्योगिक और व्यापार निकायों ने किया ट्रेन का स्वागत
विभिन्न औद्योगिक और व्यापार निकायों ने ट्रेन का स्वागत किया और कहा कि यह व्यापार को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। इसके साथ ही उन्होंने पलानी, तिरुनेलवेली और मदुरै को कवर करते हुए कोयंबटूर से तिरुवनंतपुरम के लिए भी इसी तरह की ट्रेनों की मांग की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन