{"_id":"5e197c5b8ebc3e87f1180872","slug":"vadodara-massive-blast-in-factory-many-people-injured-in-explosion","type":"story","status":"publish","title_hn":"वडोदरा: फैक्ट्री में आग लगने से हुआ जबरदस्त धमाका, छह की मौत, 10 से ज्यादा घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वडोदरा: फैक्ट्री में आग लगने से हुआ जबरदस्त धमाका, छह की मौत, 10 से ज्यादा घायल
Sat, 11 Jan 2020 01:14 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गुजरात के वडोदरा में एक फैक्ट्री में हुए धमाके के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस धमाके में 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ है उसका नाम एम्स ऑक्सीजन कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धमाके में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कंपनी में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों के मुताबिक यह धमाका बेहद जोरदार था, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग लगने के कारण यह धमाका हुआ है। हालांकि, ज्यादा जानकारी का इंतजार है। वहीं आरोप है कि धमाके के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं थे।
यह हादसा वडोदरा के पादरा कस्बे में स्थित एम्स ऑक्सीजन कंपनी में हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही राहत व बचाव कार्य के लिए पुलिस व दमकल विभाग मौक पर पहुंच गई है। लेकिन कंपनी के प्रबंधकों व आला अधिकारी यहां नहीं पहुंचे। वहीं, कंपनी की ओर से इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बताया गया है कि कंपनी के भीतर कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग व पुलिस द्वारा प्रयास जारी है। पुलिस ने बताया कि ऑक्सीजन के सिलेंडर भरते समय अचानक धमाका हो गया। घटना के समय कंपनी में भारी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। इसकी चपेट में कुल 20 मजदूर आ गए। इस घटना में जहां छह की मौत हो गई, वहीं, 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।