{"_id":"608aadf98ebc3e592e0eba21","slug":"vaccines-become-cheaper-bharat-biotech-vaccine-covaxin-will-now-be-available-for-400-rupees-instead-of-600","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते हुए टीके: कोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन भी सस्ता, भारत बायोटेक का टीका अब 400 रुपये में मिलेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सस्ते हुए टीके: कोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन भी सस्ता, भारत बायोटेक का टीका अब 400 रुपये में मिलेगा
Thu, 29 Apr 2021 06:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 29 Apr 2021 06:30 PM IST
सार
राज्यों व विपक्ष की मांग को देखते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ने बुधवार को अपने टीके कोविशील्ड के दाम 400 से घटाकर 300 रुपये कर दिए थे। अब भारत बायोटेक ने भी घटा दिए।
विज्ञापन
Covaxin Update
- फोटो : ICMR/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंगे कोरोना टीकों के लेकर राज्यों व विपक्षी दलों के सख्त एतराज के बाद भारत बायोटेक ने भी गुरुवार को अपने कोरोना रोधी टीके 'कोवैक्सीन' की कीमत घटा दी है। वह अब यह वैक्सीन राज्यों को 600 रुपये की जगह 400 रुपये में देगी।
विज्ञापन
इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ने बुधवार को राज्यों को दी जाने वाली कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 100 रुपये घटा दी थी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' की राज्य सरकारों के लिए कीमत 400 रुपये प्रति खुराक तय की थी। अब इसे 300 रुपये प्रति खुराक कर दिया गया है।Covaxin to be available to State governments at a price of Rs 400 per dose: Bharat Biotech pic.twitter.com/gPPFN7mJQo
— ANI (@ANI) April 29, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र ने दोनों कंपनियों से कीमत कम करने को कहा था
कोरोना वैक्सीन की ज्यादा कीमतों को लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार को निशाने पर ले रही थीं। इसी के मद्देनजर पिछले दिनों केंद्र ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कहा था कि वे अपने कोविड-19 टीकों की कीमत कम करें।
बता दें, एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो चुका है।