फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaccination at private facilities will be charged subject to a financial ceiling Rajesh Bhushan Secretary Health Ministry

70 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई दूसरी खुराक, निजी अस्पतालों में मुफ्त नहीं होगा टीका: स्वास्थ्य मंत्रालय

Sat, 27 Feb 2021 06:10 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 27 Feb 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Vaccination at private facilities will be charged subject to a financial ceiling Rajesh Bhushan Secretary Health Ministry
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण - फोटो : ANI

देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण के अनुसार शनिवार शाम छह बजे तक 77 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की पहली खुराक दे दी गई है, वहीं 70 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की दूसरी खुराक दी गई है। 

विज्ञापन


भूषण ने कोरोना वैक्सीन की कीमत को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन मुफ्त में मिलेगी, वहीं निजी अस्पतालों में लोगों को इसके लिए भुगतान करना होगा। हालांकि उन्होंने अभी निर्धारित कीमत का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन


गुजरात में निजी अस्पताल के लिए तय हुई वैक्सीन की कीमत
गुजरात सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में और ज्यादा तेजी लाने के लिए शनिवार को इसकी कीमत तय कर दी है। इसके तहत राज्य के लोगों को निजी अस्पताल में 250 रुपये चुकाने होंगे, वहीं सरकारी अस्पताल में यह मुफ्त में मिलेगी। राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण
देशभर में एक मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसके तहत 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार निजी अस्पतालों में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाने की योजना है। 

खास बात यह है कि यह वैक्सीन 40 साल से ऊपर बीमार लोगों और 60 साल से ऊपर के सभी लोगों का लगाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक इन दोनों उम्र सीमा के अंदर आने वाले लोग सरकारी केंद्रों में जाकर टीका मुफ्त में लगवा सकते हैं। हालांकि,  निजी अस्पतालों में इसके लिए रुपये लिए जाएंगे।

एक मार्च से शुरू होने जा रहे दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय कि तरफ से कहा गया कि सरकारी केंद्रों पर यह टीकाकरण मुफ्त होगा, लेकिन जो लोग निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाना चाहते हैं, उन्हें चार्ज देना होगा।

अगले तीन-चार दिनों में स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर फैसला ले लेगा कि निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए कितनी फीस देनी होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय इस संबंध में मैन्यूफैक्चरर्स और अस्पतालों से बात कर रहा है।


देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,488 नए मामले
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,488 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से 113 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed