27वीं आसियान बैठक में विदेश राज्य मंत्री ने लिया हिस्सा, कोविड-19 समेत कई मुद्दों पर रखे विचार
भारत के विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 27वीं आसियान क्षेत्रीय मंच मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया और कोविड-19, समुद्री सुरक्षा, भारत-पाकिस्तान और आतंकवादी विरोधी मुद्दों पर भारत के विचार साझा किए।
MoS for External Affairs, V Muraleedharan,
participated in 27th ASEAN Regional Forum Ministerial meeting & shared India’s views on #COVID19, maritime security, Indo-Pacific & counter-terrorism.विज्ञापन
India to co-chair ASEAN regional forum workshops on port security & UNCLOS pic.twitter.com/iun9LghPS2 — ANI (@ANI) September 12, 2020
बता दें कि भारत बंदरगाह सुरक्षा और यूएनसीएलओएस (UNCLOS) पर आसियान क्षेत्रीय मंच कार्यशालाओं की सह-अध्यक्षता करता है। बता दें कि आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन एक क्षेत्रीय संगठन है जो एशिया-प्रशांत के उपनिवेशी राष्ट्रों के बढ़ते तनाव के बीच राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता को बढ़ावा देने के लिये स्थापित किया गया था।
आसियान देशों के सदस्य इंडोनेशिया, थाइलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, फिलीपींस, वियतनाम, म्यांमार, कंबोडिया, ब्रुनेई और लाऔस हैं।