फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   uttar pradesh CM yogi adityanath statement over holi celebrations

CM योगी बोले- होली साल में एक दिन आती है, जुमा आता है 52 बार

Mon, 05 Mar 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Mar 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh CM yogi adityanath statement over holi celebrations
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में फायर ब्रांड हिंदू नेता की छवि रविवार को एक बार फिर से झलक आई। इलाहाबाद के नवाबगंज में हुई चुनावी सभा में उन्होंने इस बार शुक्रवार को हुई होली और जुमा की नमाज का समय टकराने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा से ही जुमे पर होली को तरजीह मिली। 

विज्ञापन


सरकार के आग्रह पर नमाजियों ने भी इस बार जुमे की नवाज का वक्त आगे बढ़ा दिया था। ताकि होली खेलने वाले लोगों को परेशानी न हो। सीएम ने इसके लिए नमाजियों का आभार किया। उपचुनाव के लिए बसपा द्वारा सपा को समर्थन दिए जाने के निर्णय के बाद हुई चुनावी सभा में हिंदू वोटरों को संगठित करने के लिए योगी ने कहा कि इस बार होली के पूर्व वे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए होली की तैयारियों के बारे में पूछा था। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर जिला प्रशासन की ओर से यही बताया गया कि होली और जुमा एक ही दिन पड़ रहे हैं। इसलिए सुबह 11 बजे तक ही होली पर रंग खेलने की इजाजत दी जा रही है। योगी ने कहा कि उन्होंने 11 बजे तक रंग खेलने की बात पर नाराजगी जताई और कहा कि होली को साल में सिर्फ एक ही दिन खेली जाती है, जबकि जुमा तो साल में 52 बार पड़ता है। क्या एक दिन जुमा की नमाज का वक्त आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम धर्म गुरुओं से आग्रह किया जाए कि एक दिन के लिए नमाज का वक्त बढ़ा दिया। योगी ने कहा कि प्रदेश भर में मुस्लिमों ने सहयोग दिया। इसके लिए उनका आभार है। यह सुशासन का ही उदाहरण है कि मुस्लिमों के सहयोग से होली और जुमा सकुशल संपन्न हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed